फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The only water in the eyes

अब आंखों में सिर्फ पानी

Sun, 12 Apr 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 12 Apr 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
The only water in the eyes
मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल के कर्मचारी कुछ भी नहीं कर सके। उधर, अपनी मेहनत की कमाई का यह हाल देख किसान परिवार के पास रोने के सिवा कोई चारा नहीं।
विज्ञापन


अहरौला के बनकट गांव के सिवान में संदिग्ध परिस्थिति में खेत में आग लग गई। इससे क्षेत्र के दीना यादव, मधुबन यादव, रामआसरे यादव, रामशिला यादव, रामकरन चौबे, अनुरुद्ध यादव, शिवपूजन यादव, पूरन यादव, रामशकल यादव, रामकिशुन यादव के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई।

लगभग 25 बीघा फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर नायब तहसीलदार विराट पांडेय, लेखपाल ऋषिदेव गौड़ मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार ने बताया कि बगल के खेत में भूसा बना रही मशीन से निकली चिंगारी या फिर मजदूरों द्वारा किए जा रहे धूम्रपान से आग लगी होगी।
विज्ञापन


मेजवां ः फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में संदिग्ध हालात में गांव निवासी अखिलेश पांडेय पुत्र घनश्याम के खेत में आग लग गई। इससे लगभग एक बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से मुआवजा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाटघाट संवाददाता के अनुसार, जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के तरौका गांव में दोपहर तीन बीघे गेहूं के खेत में आग लगने से फसल राख हो गई। इसमें चंद्रशेखर राय, सुरेश राम और महेश का 10-10 बिस्वा,  झिलमिट पुत्र संतू का 30 बिस्वा गेहूं की फसल थी।


 तहबरपुर संवाददाता के अनुसार, गजयपुर गांव निवासी सुबाषचंद राय पुत्र स्व. राम प्रताप राय के भूसा की कोठरी में शनिवार लपट से कच्चा मकान भी जल गया। इसमें 25 कुंतल भूसा जलकर राख हो। जिसमें 50 हजार रुपये का नुकसान होना बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed