फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The newly elected head died before celebrating victory

जीत की खुशी मनाने से पहले ही नवनिर्वाचित प्रधान की हुई मौत

Fri, 07 May 2021 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
The newly elected head died before celebrating victory
सगड़ी। तहसील के अजमतगढ़ विकास खंड के बनौरा मैनाथ पट्टी के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान रामानंद यादव की गुरुवार को अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बनौरा मैथानपट्टी सीट के लिए नामांकन दाखिल हुए। 19 अप्रैल को मतदान होना था। चुनाव प्रचार के दौरान एक प्रत्याशी लक्षिराम यादव की भैंस के धक्के से घायल हो गए। जिनका अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बनौरा मैनाथ पट्टी में प्रत्याशी की मौत होने के बाद 29 अप्रैल को पुर्नमतदार्न कराया गया। पुनर्मतदान के दौरान रामानंद यादव 56 वर्ष पोलिंग बूथ पर गश खाकर गिर गए थे। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने खराब हालत देख कर उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया था। पुनर्मतदान के बाद दो मई को हुई मतगणना में रामानंद यादव चुनाव जीत गए थे। अभी वह जीत की खुशियां मनाते उससे पहले ही गुरुवार को वाराणसी में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। वह अपने पीछे दो पुत्र पंकज व अंगद, दो पुत्री गुड्डी व सोनी को छोड़ गए हैं। मृत रामानंद यादव विगत कई बार इस ग्राम पंचायत से ग्राम प्रधान पद के लिए चुनाव लड़े थे। किसी बार उनको सफलता नहीं मिली थी। इस बार उनको सफलता मिली तो खुशी मनाने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed