फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The new executive committee of the Agrawal community was honored

Azamgarh News: अग्रवाल समाज की नई कार्यकारिणी का किया गया सम्मान

Wed, 03 Jun 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
The new executive committee of the Agrawal community was honored
अग्रवाल समाज नई कार्यका​रिणी में शामिल सम्मानित सदस्य। श्रोत-संगठन
आजमगढ़। पुरानी कोतवाली स्थित अग्रवाल धर्मशाला में श्री अग्रवाल हितकारिणी न्यास ट्रस्ट, श्री अग्रवाल धर्मशाला एवं भंडार और श्री अग्रसेन पुस्तकालय की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नवचयनित पदाधिकारियों और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में काशी अग्रवाल समाज के सभापति संतोष अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में काशी अग्रवाल समाज की प्रधानमंत्री डॉ. रचना अग्रवाल उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद समाज के बच्चों ने आकर्षक गणेश वंदना प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष अतुल अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल और अशोक अग्रवाल को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में समाज के युवाओं एवं वरिष्ठजनों को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों और समाज के प्रति योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह एक ऊर्जावान और कर्मठ टीम है, जो समाजहित में बेहतर कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि समाज सेवा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए किए जा रहे प्रयास अन्य लोगों, विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, महिलाएं, युवा और अग्रसेन की सेना के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed