फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The miscreants shot the young man after climbing the house, serious

घर पर चढ़ कर बदमाशों ने युवक को मारी गोली, गंभीर

Fri, 17 Dec 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
The miscreants shot the young man after climbing the house, serious
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के इस्माइलपुर कलीचाबाद गांव निवासी युवक को मनबढ़ों ने घर पर चढ़कर गोली मार फरार हो गए। घायल को परिवार के सदस्य उपचार के लिए सीएचसी लालगंज ले गए। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बदमाशों की गोली से घायल मंगेश यादव (23) पुत्र स्व. रमायन यादव देवगांव कोतवाली क्षेत्र के इस्माइलपुर कलीचाबाद गांव का निवासी है। बृहस्पतिवार की रात युवक अपने दरवाजे पर बैठा था। तभी दो बाइक सवार चार बदमाश वहां पहुंचे और बिना कुछ कहे-सुने तमंचा निकाल मंगेश पर फायर कर दिया। गोली लगने से युवक लहूलुहान होकर गिर गया। दूसरी तरफ गोली चलने आवाज सुन परिजन और आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचे, बदमाश फरार हो गए थे। परिवार के सदस्य मंगेश को लेकर सीएचसी लालगंज पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। साथ ही हालत गंभीर देख उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। परिजनों की मानें तो युवक का गांव निवासी एक व्यक्ति से विवाद चलता है। एक साल पहले दोनों के बीच थाने में समझौता भी हुआ था। तीन चार दिन पहले मंगेश के भाई अरुण से गांव के ही एक युवक से निहोरगंज बाजार में किसी बात को लेकर हाथापाई भी हुई थी। फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed