फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The message of river conservation will resonate at the confluence of the Tamsa and Manjusha rivers.

Azamgarh News: तमसा-मंजूषा संगम पर गूंजेगा नदी संरक्षण का संदेश

Tue, 01 Sep 2026 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
The message of river conservation will resonate at the confluence of the Tamsa and Manjusha rivers.
तमसा-मंजूषा संगम पर पूजन और जनजागरण के लिए भव्य कार्यक्रम को लेकर दुर्वासा धाम में गंगा समग्र क
दुर्वासा धाम में गंगा समग्र की बैठक आर्यमगढ़ विभाग के संरक्षक पं. सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पौराणिक तमसा नदी की स्वच्छता, संरक्षण और जनभागीदारी को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

निर्णय लिया गया कि 27 सितंबर को विश्व नदी दिवस पर दुर्वासा धाम में पावन तमसा-मंजूषा संगम पर पूजन और जनजागरण के लिए भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
गोरक्ष प्रांत के संयोजक राजकिशोर मिश्र ने कहा कि गंगा को निर्मल बनाने के लिए उसकी सहायक नदी तमसा की स्वच्छता भी गंगा समग्र के प्रमुख लक्ष्यों में शामिल है।
विज्ञापन

काशी प्रांत के सह संयोजक दिवाकर द्विवेदी ने कहा कि जल और वायु प्रदूषण के कारण कई तरह के संकट उत्पन्न हो रहे हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए गंगा समग्र लगातार प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पद्मनाभ द्विवेदी ने कहा कि विश्व की प्रमुख संस्कृतियों का उद्गम और विकास नदियों के किनारे हुआ है। ऐसे में नदियों का संरक्षण मनुष्य का नैतिक और सामाजिक दायित्व है।
बैठक में गंगा समग्र फूलपुर जिला के पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई। ओम प्रकाश यादव को संरक्षक, रासबिहारी सिंह को संयोजक, बलराम तिवारी को सहसंयोजक, प्रेमचंद गिरि को आरती प्रमुख, रविंद्र सिंह को संपर्क प्रमुख, नीरज गिरि को वृक्षारोपण प्रमुख, विजय बहादुर भारती को प्रचार प्रमुख और सुनील राय को घाट प्रमुख बनाया गया।

इस अवसर पर गोस्वामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश गिरि, आशुतोष राय, विजय कुमार गौड़, विशाल चौधरी, अरुण कुमार सिंह और रमाकांत सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed