फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The Mandalayukta interacted with the councilors and traders in a virtual manner

मंडलायुक्त ने पार्षदों और व्यापारियों से किया वर्चुअल संवाद

Fri, 16 Apr 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
The Mandalayukta interacted with the councilors and traders in a virtual manner
आजमगढ़। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में शुक्रवार को आजमगढ़ नगर पालिका परिषद एवं मुबारकपुर नगर पालिका परिषद के पार्षदों एवं व्यापारियों से कोविड-19 के प्रोटोकाल के पालन के लिए वर्चुअल संवाद किया गया। मंडलायुक्त ने व्यापारियों एवं पार्षदों से कोविड-19 महामारी में सहयोग की अपील किया। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी प्रतिष्ठानों को लगातार सैनिटाइज कराते रहें तथा मास्क को अनिवार्य रूप से लगाएं। सभी व्यापारी अपने दुकानों में काम करने वालों के हाथ प्रत्येक घंटे पर धुलवाएं एवं सैनिटाइज करवाएं। इसी के साथ ही सभी कर्मचारी भी अनिवार्य रूप से मास्क लगाएं।
विज्ञापन

डीएम राजेश कुमार ने पार्षदों से कहा कि अपने यहां के मोहल्ला निगरानी समिति को सक्रिय करें, जो भी बाहर से आए हैं उसकी पूरी निगरानी रखें। उसे सात दिन के लिए होम आइसोलेशन में रहने के लिए कहें। सभी बाहर से आने वालों की स्कैनिंग, सेंपलिंग एवं टेस्टिंग की जाए। पॉजिटिव पाए जाने पर कांटेक्ट ट्रेसिंग कर सभी लोगों की सैंपलिंग एवं टेस्टिंग सुनिश्चित की जाए। एसपी सुधीर कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने भी इस वर्चुअल संवाद में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed