{"_id":"571917d94f1c1b05048b49b3","slug":"the-groom-picked-up-by-the-police-from-the-pavilion","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे को पुलिस ने मंडप से उठाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हे को पुलिस ने मंडप से उठाया
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 21 Apr 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
एक साथ विदा हुईं 59 दुल्हनें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरी शादी कर रहे युवक को बुधवार की रात अतरौलिया थाने की पुलिस ने मंडप से हिरासत में ले लिया। घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। बाद में दोनों परिवारों की रजामंदी से विवाह की रस्म उसके छोटे भाई के साथ अदा की गई। उधर शादी संपन्न होने के दूसरे दिन गुरुवार की सुबह पुलिस ने हिरासत मेें लिए गए युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
अहरौला थाने के पाती गांव निवासी राजनाथ तिवारी पुत्र विजयनरायन की शादी वर्ष 2011 में अंबेडकरनगर जिले की रहने वाली आत्मा तिवारी से हुई थी। लेकिन कुछ दिन बाद दोनों में विवाद होने की वजह से आत्मा मायके चली गई। तभी से वह वहीं रह रही है। इधर राजनाथ तिवारी के घर वालों ने उसकी दूसरी शादी अतरौलिया थाने के सिकहुला गांव निवासी वीरेंद्र पांडेय की बेटी सपना से तय कर दिया।
बुधवार की शाम राजनाथ बारात लेकर सिकहुला पहुंचा। राजनाथ की दूसरी शादी की जानकारी उसकी पहली पत्नी आत्मा के घर वालों को हुई तो उन्हें अतरौलिया थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस रात को सिकहुला गांव पहुंची और मंडप से राजनाथ को हिरासत में लेकर थाने चली गई। उधर मंडप से दूल्हे को उठाए जाने से वहां अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
बाद में रिश्तेदारों की पहल पर दोनों पक्ष के लोग राजनाथ के छोटे भाई राजन से सपना की शादी करने को राजी हो गए और विवाह संपन्न हुआ। सीओ बूढनपुर राधेश्याम ने बताया कि दूसरी शादी कर रहे राजनाथ को हिरासत में लिया गया था। लेकिन दूसरे दिन सुबह उसे कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।