फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The fury of fire, crop burns at some places and burns at some places

आग का कहर, कहीं आशियाने तो कहीं फसल जली

Thu, 01 Apr 2021 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
The fury of fire, crop burns at some places and burns at some places
फूलपुर के बरईपुर में आग लगने से जली गेंहू की फसल। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। गर्मी के मौसम की शुरूआत होते ही अगलगी की घटनाएं भी बढ़ गई है। कहीं आग से आशियाने जल रहे है तो कहीं गेहूं की खड़ी फसल ही जल कर खाक हो जा रही है। मेहनगर क्षेत्र में खेल-खेल में बच्चे की जलाई माचिस की तीली से 10 अस्थाई मड़ई जलकर राख हो गई। प्रभावित परिवार मऊ जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

मेहनगर संवाददाता के अनुसार स्थानीय कस्बा के वार्ड नंबर छह जवाहर नगर में बृहस्पतिवार को दिन में रोड किनारे अस्थाई मड़ई डाल कर रह रहे बांसफोड़ों की मड़ई में आग लग गई। आग लगने का कारण छोटे बच्चे रहे जो खेल-खेल में माचिस की तीली को जला दिए और उससे अस्थाई मड़ई में आग पकड़ ली। अगलगी की इस घटना में दस परिवारों की पूरी गृहस्थी ही जल कर खाक हो गई। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने ही आग पर काबू पाया। सूचना के घंटो बाद फायर ब्रिगेड की टीम लालगंज से पहुंची थी। जिसे लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। पीड़ितों में बबलू, संतोष, दीपू, विजय, राजेंद्र, अजय, सियाराम, रवि, संजय, शेरु आदि शामिल रहे। ये सभी मूल रूप से मऊ जिले के रहने वाले है और मेंहनगर-बिंद्रा बाजार मार्ग पर अस्थाई मड़ई डाल कर बांस से बने सामान बनाने व बेचने का काम करते है।
विज्ञापन

सरायमीर संवाददाता के अनुसार खरेवां गांव के सिवान में बृहस्पतिवार को ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। इस घटना में बेलाल पुत्र अलीशेर की खड़ी फसल व सरपत जल कर खाक हो गई। ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया। इसी क्रम में दीदारगंज थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह जर्जर बिजली के तारों से निकली चिंगारी से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। इस घटना में गुफरान, ओम प्रकाश, तेजू यादव व जैतू की लगभग 18 बीघा फसल जल कर खाक हो गई। हलका लेखपाल राहुल कुमार ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का आकलन किया। सगड़ी संवाददाता के अनुसार इसरापार सैदौली सरगहा गांव में बिजली के तारों से निकगली चिंगारी ने छह बीघा गेहूं की फसल को जला कर खाक कर दिया। इस घटना में इसरापार गांव निवासी बृजेश नारायण सिंह, धर्मदेव सिंह, कैलाश सिंह, राम सिंगार सिंह, जय विजय सिंह, कौशल सिंह, सरगहां सागर गांव निवासी बेचई राय की गेहूं की फसल खाक हुई। आग बुझाने के प्रयास में 40 वर्षीय संजय, 15 वर्षीय आशीष, 25 वर्षीय अशोक, 22 वर्षीय मुकेश झुलस भी गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली विभाग पर भड़के ग्रामीण, किया चक्काजाम
निजामाबाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर व बेगपुर गांव में बिजली के जर्जर तार के चलते फसल में आग लग गई। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने ढाई घंटे तक आजमगढ़-निजामाबाद मार्ग को जाम रखा। एसओ के समझाने बुझाने पर ग्रामीण शांत नहीं हुए। जिस पर एसडीएम ने तहसीलदार को मौके पर भेजा। तहसीलदार के आश्वासन पर ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया।

आजमगढ़-निजामाबाद मार्ग पर मुकुंदपुर व बेगपुर गांव स्थित है। बृहस्पतिवार की सुबह गांव के सिवान से होकर गुजरे जर्जर बिजली के तार में हुई स्पार्किंग से निकली चिंगारी से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। गर्मी के इस सीजन में अगलगी की यह तीसरी घटना है। जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और आग पर काबू पाने के बाद आजमगढ़-निजामाबाद मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जाम की सूचना पर एसओ निजामाबाद शिवशकंकर सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने की कवायद शुरू किया। आग से लगभग एक बीघा गेहूं की फसल जल कर खाक हुई थी। जिस पर ग्रामीण आक्रोशित थे। सूचना मिलने पर एसडीएम निजामाबाद ने तत्काल तहसीलदार शैलेंद्र कुमार सिंह को मौके पर भेजा। तहसीलदार ने नुकसान का आकलन करने के साथ ही बिजली विभाग के लोगों को बुला कर जर्जर तारों को ठीक करने का निर्देश दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम समाप्त किया।

निजामाबाद तहसील के बेगपुर गांव के पास गेहूं के खेत में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के निजामाबाद-भदुली

निजामाबाद तहसील के बेगपुर गांव के पास गेहूं के खेत में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के निजामाबाद-भदुली- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed