{"_id":"5d3deb138ebc3e6caf0ceb27","slug":"the-fourth-monday-of-savan-is-sensitive-azamgarh-news-vns475430826","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवेदनशील है सावन का चौथा सोमवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवेदनशील है सावन का चौथा सोमवार
विज्ञापन
आजमगढ़। पवित्र श्रावण माह का चौथा सोमवार और कुर्बानी का पर्व बकरीद एक ही दिन पडने की वजह से यह दोनों पर्व शांति पूर्वक संपन्न कराना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। क्योंकि इस दिन एक तरफ कावड़ में गंगाजल भरकर भक्तगण शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे। तो दूसरी तरफ मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज के बाद पशुओं की कुर्बानी देंगे। ऐसे में संवेदनशीलता काफी बढ़ जाती है। पुलिस इसे लेकर काफी गंभीर है, और तैयारियां जोरों पर चल रही।
पुलिस आफिस से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक जिले में छोटे-बड़े कुल 178 से अधिक जगहों पर शिवमंदिर है। जहां श्रावण माह के प्रत्येक सोमवार को बड़ी संख्या में भक्तगण गंगाजल लेकर आते हैं और भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। श्रवण माह का चौथा सोमवार 12 अगस्त को पड़ रहा। इसी दिन मुस्लिमों का त्यौहार बकरीद भी है। इस दिन मुस्लिम समाज के लोग मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद अल्लाह को पशुओं की कुर्बानी देते हैं। जिले में कई शिवालयों तक पहुंचने के लिए मुस्लिमों के घनी आबादी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए खासतौर से मुस्लिम आबादी के बीच से होकर गुजरने वाले रास्तों की सूची तैयार करवाई जा रही। ताकि पहले ही इसका हल निकाल लिया जाए। इसके अलावा पुलिस इन क्षेत्र के उन लोगों की भी पहचान करने में जुटी है जिनकी गतिविधियां पूर्व में संदिग्ध रही हैं।
नरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी ग्रामीण ने बताया कि श्रावण का चौथा सोमवार और बकरीद एक दिन पडने की वजह से इसे शांति पूर्वक निपटाने की रणनीति तैयार की जा रही। सांप्रदायिक गुंडों की पहचान कर उन्हें निरुद्ध कराया जा रहा। कांवड़ वाले मार्ग पर कुर्बानी नहीं होगी। यहां भारी संख्या में फोर्स तैनात की जाएगी। ऐसे स्थलों की सूची तैयार करवाई जा रही। -