{"_id":"6aeb8b1c0c82d47d73076e14","slug":"the-food-safety-department-team-collected-17-samples-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-160031-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 17 नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 17 नमूने लिए
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान लिए गए नमूनों को सील करती टीम। स्रोत-सूचना कार्यालय
- फोटो : Samvad
दीपावली के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान जारी है। बुधवार को जिले के विभिन्न तहसील क्षेत्रों में छापेमारी कर 17 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इस दौरान 340 किलो दूषित मिठाई और मिल्क केक नष्ट कराए गए।
‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान के तहत सहायक आयुक्त खाद्य श्रवण कुमार मिश्र के नेतृत्व में टीम ने मंदुरी, सदर, शाहगढ़, निजामाबाद, फूलपुर और लाटघाट में कार्रवाई की। मंदुरी में 175 किलो छेने की मिठाई, शाहगढ़ में 125 किलो मिल्क केक, निजामाबाद में 25 किलो गुलाब जामुन और फूलपुर में 15 किलो छेने की मिठाई नष्ट कराई गई।
नष्ट कराए गए खाद्य पदार्थों की कुल कीमत 1.23 लाख रुपये से अधिक बताई गई। कार्रवाई के दौरान मंदुरी से गुलाब जामुन व छेने की मिठाई, सदर से बूंदी के लड्डू व चायपत्ती, निजामाबाद से चाट, बेसन, नमकीन, मखाना, बूंदी व गुलाब जामुन तथा फूलपुर से सॉस व छेने की मिठाई के नमूने लिए गए।
विज्ञापन
लाटघाट से परवल की मिठाई का भी नमूना लिया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया है। सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि त्योहार को देखते हुए अब तक जिले में 55 नमूने लिए जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि दीपावली तक अभियान जारी रहेगा। खाद्य कारोबारियों को साफ-सफाई और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।