{"_id":"58051a9e4f1c1bac2d703068","slug":"the-fierce-beating-fellow-aidhavkta","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथी की िपटाई से भड़के अिधवक्ता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथी की िपटाई से भड़के अिधवक्ता
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
Updated Tue, 18 Oct 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
साथी की िपटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साथी अधिवक्ता पर हुए हमले के िवरोध में जिले के वकीलों हमलावरों को गिरफ्तार की मांग लेकर सोमवार को न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। जुलूस निकाल कर नारेबाजी करते पहुंचे अधिवक्ताओं ने एसपी कार्यालय का घेराव किया। वकीलों ने एसपी से आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्जकर गिरफ्तारी करने की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई का आश्वासन देकर अधिवक्ताओं को संतुष्ट किया।
बता दें कि सिविल कोर्ट के अधिवक्ता नीरज द्विवेदी रविवार की सुबह अपने खेत ट्रैक्टर से जुतवा रहे थे, तभी गांव के आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें वे बुरी तरह से घायल हो गए। बचाने पहुंचे भाई को भी हमलावरों ने मारापीटा। इस संबंध में पीड़ित अधिवक्ता पक्ष की ओर से बिलरियागंज थाने में तहरीर दी गई है लेकिन बिलरियागंज थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। जबकि गंभीर हालत में अधिवक्ता का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
सोमवार को जब इसकी जानकारी अधिवक्ताओं को हुई तो सभी अधिवक्ता संघ भवन परसिर में एकत्र होने लगे। पूर्वाह्न लगभग साढ़े 10 बजे दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ की बैठक प्रभाकर सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता और मंत्री अनिल कुमार सिंह के संचालन में शुरू हुई। इसके बाद पारित प्रस्ताव के तहत अधिवक्ता न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर जुलूस निकाला। जुलूस का नेतृत्व संघ के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह, मंत्री अनिल कुमार सिंह कर रहे थे। इसी क्रम में सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की भी बैठक संघ के सभागार में प्यारे मोहन श्रीवास्तव एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई। संचालन संघ के सहमंत्री आशीष कुमार अस्थाना ने किया। सभी वकील इस घटना को लेकर न्यायिक कार्य से विरत रहे।