फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   the explanation po

कम लाभार्थियों को प्रथम किस्त जारी करवे पीओ डूडा से स्पष्टीकरण मांगा

Mon, 02 Dec 2019 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
the explanation po
आजमगढ़। कमिश्नर कनक त्रिपाठी ने मुख्य सचिव की वीडियो कांफ्रेसिंग से सम्बन्धित बिन्दुओं की सोमवार को समीक्षा की। इसमें पीएम आवास योजना शहरी के बलिया में लक्ष्य के सापेक्ष डीपीआर स्वीकृत होने के बावजूद कम लाभार्थियों को प्रथम किस्त दिए जाने पर नाराजगी जताई। परियोजना अधिकारी डूडा बलिया से एक सप्ताह के अन्दर स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

आयुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में पाया कि तीनों जनपदों में सभी गांव ओडीएफ घोषित हो चुके हैं। इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों के शौचालय निर्माण की आजमगढ़ में लगभग 56 करोड़, मऊ में 23 करोड़ और बलिया में लगभग 45 करोड़ की धनराशि खातों में अवशेष है। उन्होंने इस स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए तीनों जनपद के जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि खातों में भारी मात्रा में धनराशि अवशेष रहने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन

बताया कि गोवंश को ठण्ड से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में बोरों की व्यवस्था की गई है। 2019-20 के गो-संरक्षण केन्द्रों के सन्दर्भ में अपर निदेशक पशुपालन ने बताया कि कार्यदायी संस्थाओं को भूमि एवं प्राप्त धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। मऊ और बलिया में कार्य प्रारम्भ हो गया है, जबकि आजमगढ़ में टेण्डर प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मण्डलायुक्त कनक त्रिपाठी ने गोवंश को इच्छुक पशु पालकों की सुपुर्दगी में दिए जाने की स्थिति का जायजा लेते हुए निर्देश दिया कि सुपुर्दगी में दिए गए पशुओं की निरन्तर मानीटरिंग की जाए। गत दिवस बलिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के लिपिक के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई कर पूरी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। अभी तक रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई है। संयुक्त विकास आयुक्त पीएन वर्मा, अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. एनएल यादव, उप निदेशक पंचायती राज राम जियावन, एडी बेसिक डा. राजेश कुमार आर्य, उप निदेशक महिला कलयाण ओंकारनाथ यादव, संयुक्त कृषि निदेशक एसके सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलिया, जिला गन्ना अधिकारीसहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed