फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The entire village cried remembering Sinod

सिनोद को याद कर रोया पूरा गांव

Wed, 20 Jul 2016 11:54 PM IST
आजमगढ
आजमगढ Updated Wed, 20 Jul 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
The entire village cried remembering Sinod
सिनोद के पार्थिव शरीर को ले जाते पिता तूफानी राम और एसपी अजय कुमार साहनी।
औरंगाबाद में नक्सली हमले में शहीद हुए निजामाबाद थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव निवासी सीआरपीएफ के जवान सिनोद कुमार का शव बुधवार अपराह्न लगभग दो बजे उसके घर पहुंचा। शव पहुंचते ही परिवार के लोगों के साथ पूरा गांव बिलख पड़ा। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय लोगों ने अपने लाल को श्रद्धांजलि दी। पारिवारिक परंपरा के अनुसार शहीद के शव को जमीन में दफन किया गया।
विज्ञापन


सीआरपीएफ के जवान सिनोद का शव लेकर हवाईजहाज से मंदुरी हवाई पट्टी पर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव ने सबसे पहले शहीद को श्रद्धांजलि दी। मंत्री ने कहा कि हमने देश का एक सपूत खो दिया, जिसकी भरपाई होनी मुश्किल है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी और प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र वर्मा ने शव को कंधा दिया और पुलिस कर्मियों ने सलामी दी।
विज्ञापन


तत्पश्चात शहीद का शव उसके गांव गौसपुर शेखपुरा लाया गया। जैसे ही शव को दरवाजे पर रखा गया। वहां मौजूद घर और गांववालों की आंखें नम हो गईं। सिनोद की मां कवलपत्ती देवी और पत्नी जाह्नवी का रो-रोकर बुरा हाल था। पत्नी जाह्नवी शव से लिपट कर रो रही थी। गांव की महिलाएं उसे पकड़कर सांत्वना दे रही थी। लेकिन उनकी आंखें भी भरी हुई थीं। पिता तूफानी राम नेे अपने वीर पुत्र को अंतिम विदाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शव को लगभग पौने तीन बजे दफनाने के लिए गांव के मुख्य मार्ग पर लाया गया। जहां कब्र खोदी जा चुकी थी। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इसके बाद सीआरपीएफ के डीआईजी समेत जवानों ने गार्ड आफ आनर दिया। इसके बाद शव को पूरे आदर के साथ दफना दिया गया। इस मौके पर पूर्व    सांसद डा. बलिराम, विधायक आलमबदी, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed