फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The electricity is billed 48 thousand

बिजली दी नहीं, बिल भेजा 48 हजार का

Mon, 18 Apr 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 18 Apr 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
The electricity is billed 48 thousand
बिजली परियोजना - फोटो : अमर उजाला
 वाह रे बिजली विभाग! तेरी भी अजब-गजब माया है। बिजली तो दी नहीं लेकिन बिल भेज दिया 48 हजार रुपये का। क्षेत्र के पीठापुर हरिजन बस्ती  में 13 साल पहले बिजली के नाम पर चार खंभे लगाकर छोड़ दिया गया। इन खंभों पर तार नहीं लगाया गया। 48 हजार का बिल मिलने पर ग्रामीणों के होशफाख्ता हो गए।
विज्ञापन


अहरौला विकास खंड के पीठापुर गांव की हरिजन बस्ती के लोग बिजली के लिए तरस रहे हैं। काफी प्रयास के बाद 13 वर्ष पूर्व विभाग ने गांव में चार पोल गाड़ दिए लेकिन तार लगाना भूल गया। अलबत्ता बस्ती के सात लोगों बिलावती देवी, रामसूरत, लालसा, किसमती देवी, साहबदीन, पियारी और श्यामकरन के नाम से वर्ष 2003 से बराबर बिजली का बिल आ रहा है।
विज्ञापन


बिल को लेकर ग्रामीणों ने अधिकारियों के यहां कई बार गुहार लगाई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिन सात लोगों के नाम से बिल आ रहा है उनमें से तीन साहबदीन, पियारी और श्यामकरन की मौत हो चुकी है। लोगों का कहना है कि 2003 में आवास के नाम पर तत्कालीन लेखपाल लोगों का फोटो ले गए थे और इन सात लोगों के नाम से बिजली का कनेक्शन करा दिया। जब कुछ हल नहीं निकला तो ग्रामीणों ने 2011 में मुख्य अभियंता से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इसकी जांच स्थानीय जेई को सौंपी। जेई निखिल शेखर ने बताया कि इसकी जांच की थी। अंबेडकर गांव के नाम पर लोगों का कनेक्शन किया गया था। 2011 में राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत कार्य चल रहा था उसके तहत कनेक्शन कराने के लिए लिखा था लेकिन पता नही क्यों नहीं हुआ।


ऐसा नहीं है कि बिना कनेक्शन बिल भेजा गया होगा। लोग कटिया कनेक्शन से बिजली जलाते होंगे, अब बिल जमा करना है तो इस तरह की बात कही जा रही है। गांव में तार ही नहीं गया तो कटिया कनेक्शन कैसे, यह जांच का विषय है।  - पीपी सिंह, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed