फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The culvert became a victim of encroachment, increased trouble

अतिक्रमण का शिकार हुई पुलिया, बढ़ी परेशानी

Sun, 28 Nov 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
The culvert became a victim of encroachment, increased trouble
कंधरापुर संपर्क मार्ग पर के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : AZAMGARH
कंधरापुर थाना क्षेत्र के जोलहापुर-कंधरापुर संपर्क मार्ग पर ग्रामीणों ने पुलिया पर हुए अतिक्रमण को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिया पर हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि पुलिया से अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो वह अनशन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना कि आजादी से पूर्व बनी पुलिया अतिक्रमण का शिकार होकर रह गई है। जिससे जल निकासी की विकट समस्या ग्रामीणों में खड़ी हो गई है। इस पुलिया से जोलहापुर, आखापुर, असाधर पट्टी, कुंआ देवचंद पट्टी आदि गांव का बारिश की पानी सिलनी नदी में जाकर मिलता था लेकिन कई वर्षों से इस पुलिया पर अतिक्रमण होने के कारण बारिश के दौरान पानी का निकास नहीं हो पाता है और किसानों की फसल नष्ट हो जाती है। इस बात को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है। इस संबंध में ग्रामीणों ने एसडीएम सगड़ी व तहसीलदार को ज्ञापन देकर पुलिया से अतिक्रमण हटाने की मांग की थी लेकिन उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। जिसके कारण मजबूर हो कर प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ा। अगर प्रशासन हमारी मांग नहीं माना तो हम ग्रामीण लोग अनशन करने के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर शिव आश्रय राय, प्रमोद राय, राजकुमार राय, राम अवध राय, जगन्नाथ राय, राजू राय, नरमू आदि ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed