{"_id":"6a553ccb9ff039fda203fb37","slug":"the-cmo-put-up-a-poster-of-the-middleman-who-gets-disability-certificates-made-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-153501-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सीएमओ ने दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने वाले दलाल का पोस्टर चस्पा कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सीएमओ ने दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने वाले दलाल का पोस्टर चस्पा कराया
आजमगढ़। ‘10 हजार में बन रहे दिव्यांग प्रमाण पत्र...फंसेंगे तो कह देंगे इलाज से ठीक हो गया'' शीर्षक से अमर उजाला में 12 जुलाई के अंक में पेज एक पर खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने वाले कार्यालय की दीवारों पर दलाल और लोगों को सावधान करने का पोस्टर चस्पा किया गया है। जिला अस्पताल में सोमवार और बृहस्पतिवार को दिव्यांगों का प्रमाण पत्र बनाया जाता है। वर्तमान में डीएम के निर्देश पर प्रमाण पत्र बनाने का काम चार दिन हो रहा है। दिव्यांग प्रमाण पत्र को बनवाने में दलाल सक्रिय हैं। रुपये लेकर लोगों को फर्जी प्रमाण पत्र जारी कर रहे हैं। इसमें विभाग के कर्मचारी भी शामिल हैं। सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा ने दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने वाले केंद्र का निरीक्षण किया। कहा कि विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत के उन्हें कोई सबूत नहीं मिले। एक व्यक्ति के बराबर वहां घूमने की शिकायत मिली थी। उसकी फोटो हमने वहां चस्पा करा दिया है। आगे भी इसकी निगरानी की जाएगी। यदि कोई दलाल ऐसा करते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।