फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The city immersed in celebration, the tricolor waved proudly in every house

Azamgarh News: जश्न में डूबा शहर, हर घर शान से लहराया तिरंगा

Thu, 17 Aug 2023 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
The city immersed in celebration, the tricolor waved proudly in every house
स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार को जिला और शहर जश्न में डूबा रहा। लोगों ने घरों और कार्यालयों पर उत्साह से तिरंगा लहराया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए तो वहीं मुख्य कार्यक्रम हरिऔध कला भवन में मनाया हुआ। जिला मुख्यालय पर भी झंडारोहण किया गया।
विज्ञापन

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री डा. एके शर्मा ने स्वतंत्रता की 76वीं वर्षगांठ पर अमर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारीजनों को नमन करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी खुली हवा में सांस ले सके, देश की संप्रभुता, एकता, अखंडता में कोई आंच न आए, इसके लिए हमारे वीर शहीदों ने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमा, सीने में गोलियां खाईं। ऊर्जा मंत्री ने हरिऔध कला केंद्र में ध्वजारोहण करने एवं ध्वज की सलामी ली और आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए। वह आंबेडकर पार्क में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की तीन दिवसीय प्रदर्शनी में पहुंचे और फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सुना।
विज्ञापन

हरिऔध कला केंद्र के परिसर में सांसद दिनेश लाल यादव, मंडलायुक्त मनीष चौहान, डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी अनुराग आर्य, सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता ने पौधारोपण किया। ऊर्जा मंत्री ने कला केंद्र में एक जनपद एक उत्पाद एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया और प्रत्येक स्टालों का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान हरिऔध कला केंद्र के ऑडिटोरियम में कंपोजिट विद्यालय सरायमीर, मनचोभा, गुलवा गौरी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आजमगढ़, प्रतिभा निकेतन, सेंट जेवियर्स एलवल, श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, नाटक, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। वहीं जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने भी कलेक्ट्रेट पर झंडारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed