{"_id":"67f80d17bdeb9f10130178ab","slug":"the-car-collided-with-a-tree-after-a-nilgai-came-in-front-of-it-one-died-another-injured-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-129976-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: नीलगाय के सामने आने से कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: नीलगाय के सामने आने से कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बैजल के पूरवा चिरकिहिट में बृहस्पतिवार की शाम एक सड़क हादसा में एक नीलगाय के अचानक चार पहिया वाहन के सामने आ जाने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक चिरकिहिट गांव निवासी अवनीश कुमार (25) और मोहित दोनों शाम करीब चार बजे लालगंज बाजार से गाड़ी में सवार होकर घर लौट रहे थे। रास्ते में बैजल का पूरा के पास अचानक एक नीलगाय गाड़ी के सामने आ गई।
नीलगाय को बचाने की कोशिश में चालक ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वाहन सड़क किनारे बबूल के पेड़ से जा टकराया। इस टक्कर में अवनीश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोहित को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल मोहित को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसकी हालत को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
देवगांव कोतवाल के विमल प्रकाश राय ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दूसरे युवक का उपचार चल रहा है।