{"_id":"fa24e6dd8e8f98b52bb2eca24ae2a779","slug":"the-bjp-government-has-a-destroyed-15hundred-files-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार ने डेढ़ हजार फाइलें कर दी नष्ट: रामकृष्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार ने डेढ़ हजार फाइलें कर दी नष्ट: रामकृष्ण
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 02 Feb 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्म को राजनीति से जोड़कर संवैधानिक ढांचे को चकनाचूर किया जा रहा है। भारत धर्म निरपेक्ष गणतंत्र का पक्षधर है। इसी की वजह से आज समाजवाद कायम है।
ये बातें प्रदेश कांग्रेस के अनुशासन समिति के अध्यक्ष रामकृष्ण द्विवेदी ने रविवार को नगर के एक होटल में पत्रकारों से कहीं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने यूपीए शासन की डेढ़ हजार योजनाओं की फाइले जलवा दी हैं। हमारी लड़ाई बापू के हत्यारों से है जो गोडसे को अपना आराध्य मानते है और मेरठ में उसकी मूर्ति की स्थापना कर यह बताना चाहता है कि गोडसे राष्ट्रवादी थे।
उन्होंने कहा इस समय पूरा देश संकट से गुजर रहा है। भाजपा धार्मिक उन्माद फैलाकर अजमेर और माले गांव जैसी स्थिति पैदा करना चाहती है।
उन्होंने माना कि कांग्रेस की नीतियों में कहीं न कहीं कुछ खामियां थी, जिससे हम चुनाव हारे। उन्होंने कहा कि खामियों को दूर कर लिया गया है।
कांग्रेस अब टिकट बंटवारे में ब्लाक से लेकर जिले के पदाधिकारियों की भावनाओं से अवगत होगी, इसके बाद ही प्रत्याशी तय होगा।
एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि 2017 के चुनाव में कांग्रेस बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, पूर्वांचल विकास, भयमुक्त समाज व भूख मुक्ति का मुद्दा लेकर आएगी।
उन्होंने कहा कि समाजवाद का नारा देने वाले मुलायम सिंह की सपा सरकार में बेरोजगारी, हत्या, किसानों का शोषण, लूट, बलात्कार की घटनाओं में वृद्धि हुई है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।