फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The bike collided with the abandoned animal, the youth injured

छुट्टा पशु से टकराई बाइक, युवक घायल

Fri, 19 Nov 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
The bike collided with the abandoned animal, the youth injured
स्थानीय थाना क्षेत्र के रोशनपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की देर रात कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार दो युवक व एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया है। जहां दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
विज्ञापन

जहानागंज कस्बा निवासी हाजी इद्रीश की कार घर के बाहर खड़ी थी। रात लगभग 11 बजे उन्होंने घर अपने रिश्तेदारी के लड़कों ने गाड़ी को गैरेज में ले जाकर खड़ी कर देने को कहा। गैरेज घर से कुछ दूरी पर था। गाड़ी मिलते ही दो युवक व एक किशोर जब घर से कुछ दूर पहुंचे तो घूमने का प्लान बना लिए। तीनों गाड़ी लेकर मौज मस्ती करते हुए जा रहे थे कि रोशनपुर गांव के पास गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़के किनारे स्थित पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में कार में सवार 20 वर्षीय फैज, 18 वर्षीय आकिब व 16 वर्षीय सैफ गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। तीनों को दुर्घटनाग्रस्त कार से बाहर निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
विज्ञापन

मेंहनगर-छतवारा मार्ग पर देवईट बाजार में शुक्रवार की सुबह आठ बजे बाइक सवार सड़क पर छुट्टा घूम रहे मवेशी से टकरा गया। इस हादसे में बाइक सवार 48 वर्षीय सब्बू पुत्र स्व. नसीरू खान गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल ले जाकर भर्ती कराए है। जहां उसकी हात गंभीर बतायी जा रही है। घायल सब्बू रहिला गांव का निवासी है और गांव में ही किराना की दुकान संचालित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed