{"_id":"6730fb01c9ce6ed8270272f3","slug":"testing-system-in-government-hospitals-needs-treatment-azamgarh-news-c-20-1-vns1073-785855-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सरकारी अस्पतालों में जांच के सिस्टम को इलाज की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सरकारी अस्पतालों में जांच के सिस्टम को इलाज की जरूरत
विज्ञापन
आजमगढ़। सरकारी अस्पतालों में मरीजों के जांच के सिस्टम को स्वयं इलाज की जरूरत है। मौसम में हुए परिवर्तन के कारण मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बहुतायत सीएचसी और पीएचसी पर एक्सरे व सीबीसी मशीन कई महीनों से खराब है। इससे जुड़ी जांच के लिए मरीजों को भटकना पड़ रहा है। अस्पतालों में जांच की सुविधाएं ठप हैं। कहीं सीबीसी मशीन बंद पड़ी है तो कहीं सीटी स्कैन खराब पड़ा है। ऐसे में यहां आए दिन मरीजों को जांच में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों को अधिक पैसे खर्च कर बाहर से जांच कराना पड़ता है।
00
केस-1
30 दिनों से खराब पड़ी सीटी स्कैन मशीन
बलरामपुर। मंडलीय जिला चिकित्सालय में लगाया गया सीटी स्कैन मशीन एक माह से अधिक समय से खराब है। जबकि रोजाना 100 से अधिक मरीज यहां आते हैं लेकिन जांच नहीं होने से उन्हें वापस लाैटना पड़ता है। वहीं पुरानी मशीन पिछले पांच साल से खराब है। उसकी जगह नई मशीन का ऑर्डर दिया गया है।
00
केस-2
सीएचसी में रीजेंट खत्म, ठप हुई खून की जांच
पवई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई के लैब में रीजेंट खत्म होने से सीबीसी की जांच नहीं हो पा रही है। इससे मरीजों को इसकी जांच बाहर से करानी पड़ती है। इसके साथ ही निजी पैथोलॉजी सेंटरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। वायरल बुखार का सीजन होने के चलते हर तीसरे मरीज को जांच की जरूरत पड़ रही है। इस संबंध में संविदाकर्मी एलटी परमात्मा सोनी ने बताया कि सीबीसी रीजेंट खत्म हो गया है। इसकी सूचना जिले पर भेज दी गई है। उपलब्ध होते ही सीबीसी जांच शुरू हो जाएगी। वहीं जांच किट न होने के कारण एचआईवी की भी जांच नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
00
केस-3
अभी तक नहीं लगे एक्स-रे मशीन
अहरौला। क्षेत्र में वर्ष 2014 में पीएचसी से सीएचसी बनाया गया। यहां एक्स-रे मशीन भी लगनी थी लेकिन आज तक यहां नहीं लगी। इससे मरीजों को बाहर से जांच करानी पड़ती है। सीएचसी बनने के 10 साल बाद भी सीएचसी पर मात्र सामान्य जांच ही होती है।
00
केस-4
ब्लड टेस्ट को छोड़ कर बाकी जांच बाहर करानी पड़ती है
सरायमीर। शासन भले ही सुविधाओं के देने का दावा करता हो लेकिन आज भी अस्पतालों की हालत में सुधार नहीं है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरेवा में सिर्फ किट से खून की जांच होती है। बाकी जांच बाहर से करानी पड़ती है। विवश होकर मरीज बाहर महंगे दामों में जांच कराने को बाध्य हैं।
00
हमारे पास जांच कीट उपलब्ध है। जिन सीएचसी व पीएचसी में किट खत्म हो गई वो यहां से ले सकते हैं। जिला अस्पताल में नई सीटी स्कैन मशीन का ऑर्डर दिया गया है। जल्द ही इसे चालू कर दिया जाएगा। वहीं सीएचसी व पीएचसी में जहां एक्स-रे मशीन नहीं है वहां से सूची मांगी गई है।
- डाॅ. अशोक कुमार, सीएमओ आजमगढ़।