फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Terrorist Sabauddin azami Friend abu Osama arrested by azamgarh police

Azamgarh: आतंकी सबाउद्दीन का साथी ओसामा चढ़ा पुलिस के हत्थे, एटीएस करेगी पूछताछ

Mon, 13 Feb 2023 06:30 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 13 Feb 2023 06:30 PM IST
सार

यूपी के आजमगढ़ जिले से बीते साल अगस्त में गिरफ्तार आतंकी सबाउद्दीन आजमी का साथी सोमवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सीआरपीसी की धारा 108 में पाबंद करते हुए चालान कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Terrorist Sabauddin azami Friend abu Osama arrested by azamgarh police
अबु ओसामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले से बीते साल अगस्त में गिरफ्तार आतंकी सबाउद्दीन आजमी का साथी सोमवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मुबारकपुर थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबबिक, गिरफ्तार युवक अबु ओसामा आतंकी सबाउद्दीन के संपर्क में था। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है। उससे एटीएस पूछताछ कर सकती है। 
विज्ञापन


यूपी एटीएस ने कुछ माह पूर्व मुबारकपुर कस्बा के अमिलो निवासी सबाउद्दीन उर्फ सबाऊ को घर पर ही दबिश देकर गिरफ्तार किया था। उसके साथ कुछ और युवकों को भी एटीएस ने उठाया था। जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया था। सबाऊ के तार आतंकी गतिविधियों से जुड़े होने की एटीएस ने पुष्टि करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


तब एटीएस द्वारा सबाऊ के साथी ओसामा को छोड़ दिया गया लेकिन जनपद पुलिस ओसामा का सबाऊ के साथ संपर्क की पुष्टि की कवायद में जुटी रही। मुबारकपुर थाना पुलिस की जांच में ओसामा का संबंध आतंकी सबाऊ से होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद मुबारकपुर पुलिस ने सोमवार को अबु ओसामा पुत्र मो. असलम निवासी अमिलो को उसके घर से ही गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य ने इसकी पुष्टि की है। बताया कि आतंकी सबाउद्दीन आजमी के साथी अबु ओसामा को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। सीआरपीसी की धारा 108 में पाबंद करते हुए चालान कर दिया गया है। 
पढ़ें: आजमगढ़ से ISIS का आतंकी गिरफ्तार: मुस्लिम युवाओं का करता था ब्रेन वॉश, आरएसएस के सदस्य थे निशाने पर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed