फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Temperatures dropped by two degrees due to rain, waterlogging at many places

Azamgarh News: बारिश से दो डिग्री गिरा पारा, कई जगहों पर जलभराव

Mon, 04 Aug 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Temperatures dropped by two degrees due to rain, waterlogging at many places
लखनऊ  आजमगढ़ हाईवे के पास बारिश के बाद जलभराव। संवाद - फोटो : news
आजमगढ़। जनपद में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। शनिवार रात से शुरू हुई बारिश रूक-रूक कर रविवार की दोपहर तक जारी रही। इससे रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जिले में मानसून आने के बाद जुलाई में विगत तीन सालों की तुलना में जहां सबसे कम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान तापमान अधिक होने से गर्मी और उमस से लोग परेशान थे। वहीं शनिवार को एक बार फिर से जिले में मानसून ने सक्रियता बढ़ाई। शनिवार रात से ही बारिश शुरू हुई जो पूरी रात रुक-रुक कर चलती रही। वहीं रविवार सुबह से ही एक बार फिर बारिश शुरू हो गई। जो कभी धीमी तो कभी तेज गति से दोपहर लगभग एक बजे तक होती रही। परिणाम यह रहा कि नगर क्षेत्र के एसकेपी स्कूल और कई जगहों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार हुई बारिश का परिणाम रहा कि लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञानी की मानें तो सोमवार और मंगलवार को भी इसी तरह से मौसम बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन

00
बारिश से फसलों को मिली संजीवनी
देवगांव। रविवार भोर से ही क्षेत्र में शुरू हुई बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई है। लंबे समय से बारिश की प्रतीक्षा कर रहे किसान अब राहत की सांस ले रहे हैं। धान, मक्का, उड़द, बाजरा सहित अन्य खरीफ फसलों को इस वर्ष की अच्छी बारिश से बड़ा लाभ हुआ है। किसान उमाशंकर मिश्र प्रधान, लालबहादुर, हीरालाल पूर्व प्रधान लक्ष्मण, बच्चूलाल, दिनेश चौहान प्रधान आदि का कहना है कि समय पर हुई बारिश से खेतों में नमी बनी हुई है, इससे बीजों का अंकुरण भी बेहतर होगा और उत्पादन में वृद्धि की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
एक सप्ताह के तापमान पर एक नजर
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
तीन अगस्त 31 डिग्री सेल्सियस 25 डिग्री सेल्सियस
दो अगस्त 33 डिग्री सेल्सियस 27 डिग्री सेल्सियस
एक अगस्त 33 डिग्री सेल्सियस 25 डिग्री सेल्सियस
31 जुलाई 32 डिग्री सेल्सियस 26 डिग्री सेल्सियस
30 जुलाई 32 डिग्री सेल्सियस 27 डिग्री सेल्सियस
29 जुलाई 31 डिग्री सेल्सियस 27 डिग्री सेल्सियस
28 जुलाई 29 डिग्री सेल्सियस 27 डिग्री सेल्सियस
00
इस समय मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश में सक्रिय है। अभी एक दो दिन तक इसी तरह से मौसम बने रहने की उम्मीद है। इस दौरान कहीं तेज तो कहीं मध्यम गति से बारिश होने की संभावना है।
अतुल सिंह, प्रभारी, राज्य मौसम विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed