फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   "Tehsil otherwise not vote 'slogans planted

‘तहसील नहीं तो वोट नहीं’ के लगाए नारे

Mon, 01 Jun 2015 12:53 AM IST
संवाददाता
संवाददाता Updated Mon, 01 Jun 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
"Tehsil otherwise not vote 'slogans planted
कप्तानगंज। गोपालपुर/परशुरामपुर तहसील निर्माण संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की बैठक जिगिना करमनपुर गांव में हुई। जिसमें गोपालपुर तहसील निर्माण संकल्प एवं हस्ताक्षर अभियान पर चर्चा की गई। इस दौरान ‘तहसील नहीं तो वोट नहीं’, ‘हमारी मांगें पूरी हों चाहे जो मजबूरी हो’ आदि नारे लगे। गांव में चलाए गए हस्ताक्षर अभियान में 327 लोगों ने हस्ताक्षर किया।
विज्ञापन

  संयोजक पूर्व प्रधानाचार्य रामचंद्र राय ने कहा कि यह अभियान विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में चलेगा। सरकार द्वारा जो सर्वे तहसील निर्माण के लिए कराया गया था। उसे आधार मानकर शासन द्वारा गोपालपुर/परशुरामपुर को तहसील घोषित किया जाए। प्रधान पति रामबास राम ने कहा कि हमारा पूरा गांव इस अभियान में तन, मन, धन से सहयोग करेगा। संरक्षक रामकेवल यादव ने कहा ताकत सरकार में नहीं जनता में होती है। जनता जागरूक हो रही है, तहसील का गठन होने तक आंदोलन जारी रहेगा। बैठक का संचालन अखिल सिंह चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि यदि जनता की मांग सरकार नहीं मानती है तो अगले विधानसभा चुनाव के बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर हरीराम यादव, चंद्रकेश चौहान, दिनेश चौहान, संतोष यादव, विनोद राय, नागेंद्र राय, अखिलेश, शुभम राय,  विकास राय, भलचंद राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed