फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teenager gang-raped accused injured in encounter, arrested

किशोरी संग गैंगरेप का आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिफ्तार

Mon, 12 Sep 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Teenager gang-raped accused injured in encounter, arrested
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र बौवापार-हजारेमलपुर मार्ग पर शनिवार की देर रात किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी का पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं इस घटना में नामजद दो अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

बरदह थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी शुक्रवार की शाम पड़ोस के गांव दरियापुर बसही गांव निवासी एक व्यक्ति के यहां दूध पहुंचाने गई थी। दूध पहुंचाकर वापस लौटते समय उसी गांव के तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और पोखरी के पास सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। घटना के बाद तीनों आरोपियों ने किशोरी को किसी से घटना के बाबत जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन

इसके बाद किशोरी किसी तरह घर पहुंची। रात नौ बजे के लगभग किशोरी के पिता घर आए तो उसने आपबीती सुनाई। पिता ने यूपी 112 पर फोन किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी के साथ उसके पिता को थाने लेकर आई। थाने पर पिता ने विकास गिरी, नितेश गौड़ व अजय गौड़ के खिलाफ नामजद तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक आरोपी बौवापार-हजारेमलपुर मार्ग से गुजरने वाला है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। बाइक सवार को आता देख रुकने का इशारा किया। बाइक सवार ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में दुष्कर्मी के बाएं पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा।
इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और अस्पताल भेज दिया। मौके से पुलिस ने तमंचा व कारतूस भी बरामद किया। वहीं देर रात दबिश देकर पुलिस ने दोनों अन्य नामजद आरोपियों नितेश व अजय को भी गिरफ्तार किया।

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बरदह थाना पुलिस बौवापार गांव के पास पहुंची थी। इसी दौरान बाइक सवार युवक आता हुआ दिखा। जिसे रुकने का इशारा करने पर उसने फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया । पुलिस ने उसको अस्पताल भेज दिया है। गैंगरेप में शामिल दो अन्य नामजद युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed