फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teenager found unconscious in drain dies during treatment

Azamgarh News: नाले में अचेत मिले किशोर की इलाज के दौरान मौत

Sat, 28 Oct 2023 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Teenager found unconscious in drain dies during treatment
अंबारी। दीदारगंज थाना क्षेत्र के सलाहुद्दीनपुर गांव निवासी एक किशोर पांच दिन पूर्व घर से कुछ दूरी पर संदिग्धास्था में नाले में अचेतावस्था में मिला था। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

सलाहुद्दीनपुर गांव निवासी शुभम 17 पुत्र मोहनलाल 23 अक्टूबर की रात लगभग साढ़े आठ बजे घर से कुछ दूरी पर स्थित नाले में संदिग्धावस्था में अचेतावस्था में मिला था। जानकारी होने पर परिजन उसे नाले से निकाले और इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालों पर ले गए। हर जगह से रेफर कर दिए जाने पर परिजन उसे जौनपुर जिला स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराए। वहां भी शुभम के हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। जिस पर शनिवार की सुबह परिजन उसे वहां से लेकर घर लौट रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया। मृतक तीन भाईयों में सबसे बड़ा और इंटरमीडिएट का छात्र था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed