फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teachers protest in front of JD office

शिक्षकों ने जेडी कार्यालय के समक्ष दिया धरना

Tue, 27 Jul 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Teachers protest in front of JD office
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (वित्तविहीन) के पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय के धरना- प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने कहा कि सरकार को संविधान के अनुसार समानता का समान वेतन देना चाहिए। यदि नहीं दे पा रही है तो सम्मानजनक मानदेय देना चाहिए। कहा कि यदि सरकार दिसंबर तक हमारी सेवा नियमावली के अनुसार मानदेय नहीं देती है तो हम सभी विधानसभा का घेराव करेंगे। कहाकि 1986 में वित्तविहीन व्यवस्था मात्र छह माह के लिए लागू की गई थी, जो आज 34 वर्ष बाद भी कायम है। धरने की अध्यक्षता कैलाशनाथ सिंह व संचालन जिला मंत्री रणजीत राय ने किया। इस अवसर पर अजय यादव लहरी, जिलाध्यक्ष अनुराग, रामदरस यादव, रविद्र सिंह, रामसोच यादव, जेपी यादव, अंजनी सिंह, सुरेश यादव व श्यामलाल यादव सहित आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed