अंबारी। माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के आह्वान पर जनता इंटर कालेज अंबारी में शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान शिक्षकों ने बांह पर काली पट्टी बांध मांगों को लेकर नारेबाजी की।
शर्मा गुट के तहसील अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अब तक फ्रीज महंगाई घोषित नहीं किया गया है। वहीं 16 अगस्त से विद्यालय में भौतिक रूप से पठन-पाठन करने के लिए दो पालियों में शिक्षकों की उपस्थिति पर अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। समय सीमा का निर्धारण न होने के विरोध स्वरूप 16 अगस्त से 24 अगस्त तक संगठन के प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर शर्मा गुट से जुड़े शिक्षक बांह पर काली पट्टी बांध शिक्षण कार्य संपादित करते रहेंगे। 25 अगस्त को जिला मुख्यालय स्थित डीआईओएस कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन के दौरान प्रधानाचार्य हरेंद्र प्रताप सिंह, प्रदीप कुमार, परशुराम यादव, नरेंद्र कुमार, विजय बहादुर, रविंद्र यादव, रामसकल यादव, शेषनाथ यादव, सूर्यभान यादव, रफीउद्दीन, संजय पटेल, अरुण कुमार पांडेय, मनोज कुमार, शाहनवाज खान आदि मौजूद रहे।