फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teachers have to stay healthy Resolution

शिक्षकों ने स्वस्थ रहने का लिया संकल्प

Sat, 28 Nov 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 28 Nov 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
Teachers have to stay healthy Resolution
हर्रा की चुंगी स्थित रेड रोज मांटेसरी स्कूल में पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में चल रहे छह दिवसीय योग शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ। अंतिम दिन बच्चों को प्राणायाम, आसन, मुद्रा, हाथ-पैरो के सूक्ष्म व्यायाम, एक्यूप्रेशर, ऐटीप्रेशर आदि का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन


  प्रशिक्षु विकास वर्मा ने कहा कि योग एक ऐसा माध्यम है जिसको अपने जीवन में अपनाकर आम-जन रोगों से मुक्ति पा सकता है। आम-जन की समस्या को ध्यान में रखते हुए पतंजलि जगह-जगह योग शिविरों का आयोजन कर रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि प्रतिदिन व्यक्ति मात्र आधा घंटा समय भी योग को दें तो वह असाध्य रोगों से भी मुक्ति पा सकता है। योग शिविर में योग के प्रति बच्चों में खासकर लड़कियों में उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


 योग शिविर के समापन के दौरान बच्चों ने संस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। साथ ही बच्चों के साथ शिक्षक और शिक्षिकाओं ने अपने जीवन मेे योग को शामिल करने का संकल्प लिया।


इस मौके पद स्कूल के प्रबंधक अरूण यति, विनिता यति, ज्ञान प्रकाश वर्मा, धीरज, मनोज, विवेक, बीना, फिरदौस, इशरत, हिना मुफिद, कृतिका पाठक, कविता पाठक, प्रिया वर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed