फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teacher did not tell tableof 19 so ADM will check marksheet of teacher

गुरुजी के लिए पहाड़ा हुआ पहाड़, साबित करनी होगी पढ़ाई की गणित

Thu, 22 Feb 2018 12:47 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Thu, 22 Feb 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
Teacher did not tell tableof 19 so ADM will check marksheet of teacher
Teacher
आजमगढ़ के मेंहनगर विकास खंड स्थित कुसमुलिया गांव में विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए बुधवार को एडीएम प्रशासन दोपहर बाद जा धमके। इस दौरान उन्होंने गांव के प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षक से 19 का पहाड़ा पूछा। शिक्षक के पहाड़ा न सुनाने पर उन्होंने उसके अंकपत्रों की जांच का निर्देश दिया।
विज्ञापन


मेंहनगर विकास खंड के कुसमुलिया गांव में विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे एडीएम प्रशासन लवकुश त्रिपाठी सबसे पहले गांव के प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे। जहां उन्होंने विद्यालय की छात्राओं से 17 का पहाड़ा पूछा।
विज्ञापन


कोई भी बच्चा पहाड़ा नहीं सुना। तब उन्होंने गणित पढ़ाने वाले अध्यापक के बारे में पूछा तो वहां मौजूद अध्यापक भवरनाथ सोनकर ने गणित पढ़ाने की बात कही। उन्होंने अध्यापक को 17 का पहाड़ा सुनाने को कहा लेकिन शिक्षक ने सीधे पहाड़ा न आने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने विद्यालय के अध्यापकों से 17, 18 और 19 में से किसी का पहाड़ा सुनाने के लिए कहा। अध्यापिका उषा यादव ने पहाड़ा सुनाने का प्रयास किया लेकिन नहीं सुना पाई। तब एडीएम ने अध्यापक सोनकर से बच्चों के ड्रेस का रंग पूछा लेकिन वह भी नहीं बता सके।

इस पर उन्होंने फटकार लगाते हुए उनके अंकपत्र की जांच करने का निर्देश दिया। अवकाश रजिस्टर के अवलोकन में उन्होंने पाया कि अध्यापकों ने अवकाश का प्रार्थना पत्र तो लिखकर रजिस्टर में रखा है लेकिन उस पर तारीख नहीं डाली गई है।

उन्होंने छात्रों और अध्यापकों से विद्यालय में लिखे स्लोगन एक बनो नेक बनो का अर्थ पूछा लेकिन कोई भी नहीं बता सका। इसके बाद उन्होंने गांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण में बीडीओ के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई।


वरासत संबंधी अभिलेखों में गड़बड़ी किमलने पर लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को फटकार लगाई। विधवा और वृद्घा पेंशन के पात्र लाभार्थियों को पेंशन से वंचित पाकर ग्राम पंचायत की बैठक कर उन्हें योजना का लाभ देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed