{"_id":"6085b5748ebc3e59244487f0","slug":"tea-kettle-and-cup-made-in-a-cm-azamgarh-news-vns586752655","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सेमी में बनाई चाय की केतली और कप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सेमी में बनाई चाय की केतली और कप
विज्ञापन
जिमाबाद के हुसैनाबाद निवासी हस्तशिल्प कलाकार शिवरतन ने एक सेंटीमीटर में ब्लैक पॉटरी की बनाई चाय
- फोटो : AZAMGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
(खास खबर)कोरोना काल में अपनी दक्षता को धार दे रहे शिवरतन
एक सेमी में बनाई चाय की केतली और कप
फोटो संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
निजामाबाद। कोरोना काल में जहां हर कोई कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए घरों में कैद है। वहीं निजामाबाद नगर पंचायत के हुसैनाबाद मुहल्ले के हस्तशिल्प कलाकार शिवरतन प्रजापति अपनी कला की दक्षता को और धार देने में जुटे हुए हैं। अब उनके द्वारा एक सेमी जगह में चाय की केतली और कप का निर्माण किया गया है।
नगर पंचायत निजामाबाद के हुसैनाबाद मोहल्ले के निवासी शिवरतन प्रजापति सूक्ष्म बर्तन बनाने में महारत हासिल कर चुके हैं। अभी हाल ही में उन्होंने दो वर्ष पहले एक माचिस की तीली पर 20 मिट्टी के बर्तन और एक रुपए के सिक्के पर 25 मिट्टी के बर्तन ब्लैक पॉटरी के बनाकर उन्हें रखकर रिकॉर्ड कायम किया था। कोरोना काल में जहां संक्रमण ने लोगों को परेशान कर रखा है। लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। वहीं शिवरतन इस मौके पर को अपनी चाहत पूरी करने के लिए अपनी कला को और निखारने में जुटे हुए हैं। उनकी चाहत है कि वह एक दिन एक दिन वह ब्लैक पाटरी के जरिए ग्रिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराएं। इसके लिए उनके द्वारा तरह-तरह के प्रयोग किए जाते हैं। इसी क्रम में उनके द्वारा अब एक सेमी स्थान में चाय की केतली और कप का निर्माण किया गया है। आगे भी वह इस तरह की कलाकृति बनाने के लिए तत्पर है। उनकी द्वारा बनाई गई इस कलाकृति को देखने केे लिए लोग पहुंच रहे हैं। लोगों द्वारा इसकी तारीफ भी की जा रही है। लोगों के मुख से अपनी कलाकृति की तारीफ सुन शिवरतन उत्साह से लबरेज है।
00000000000000000000000
ओडीओपी के तहत चयनित है निजामाबाद की ब्लैक पाटरी
निजामाबाद। सरकार ने जब एक उत्पाद के जरिए जनपद की पहचान सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया तो इस योजना के तहत निजामाबाद की ब्लैक पाटरी को चयनित किया गया है। निजामाबाद की ब्लैक पाटरी पूरे विश्व में अपना अलग स्थान रखती हैं। कस्बे के कई कलाकार राष्ट्रपति पुरस्कार और राज्य दक्षता पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। लेकिन शिवरतन की चाहत ग्रिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज कराने की है।
विज्ञापन
00000000000000000000
हमारे कस्बे के दर्जनों परिवार ब्लैकपाटरी के कारोबार से जुड़े हुए हैं। इनमें से कई को राष्ट्रपति पुरस्कार और कई को राज्य दक्षता पुरस्कार मिल चुका है। मेरी चाहत है कि मैं ब्लैक पाटरी के जरिए एक दिन अपना नाम ग्रिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज कराऊं। इस कार्य के लिए मैं जी तोड़ मेहनत कर रहा हूं। उम्मीद है एक दिन सफलता जरूर मिलेगी।
शिवरतन प्रजापति, हस्तशिल्प कलाकार।
- अंबुज राय