फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Targeting to provide free health care: Anupriya

नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना लक्ष्य : अनुप्रिया

Mon, 08 Jan 2018 12:04 AM IST
आजमगढ़ ब्यूरो
आजमगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 08 Jan 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
Targeting to provide free health care: Anupriya
anupriya patel - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़। आम जनता के स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने में केंद्र व प्रदेश सरकार जुटी हुई है। केंद्र सरकार अपने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गरीबों को नि:शुल्क स्वास्थ्य की सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य लेकर चल रही है, जिसे जल्द से जल्द पूरा कर दिया जाएगा। उक्त बातें केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने रविवार को राहुल प्रेक्षागृह में आयोजित पार्टी के मासिक बैठक के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान में जीडीपी का मात्र दो प्रतिशत धन ही स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च हो रहा है। जिसें 2.5 प्रतिशत करने का काम हो रहा है। आने वाले वर्षो में जीडीपी का 2.5 प्रतिशत धन स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च होगा। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की कवायद के तहत ही केंद्र सरकार सभी प्रदेशों में कम से कम एक एम्स खोल रही है। वहीं सभी सरकारी जिला अस्पतालों में प्रधानमंत्री डायलिसिस कार्यक्रम के तहत डायलिसिस सेंटर खोला जा रहा है।
विज्ञापन


अमृत फार्मेसी स्टोर खोले जा रहे है, जहां से कैंसर की महंगी दवाएं 70 से 90 प्रतिशत कम रेट पर मरीजों को उपलब्ध कराया जा रहा है। इतना ही नहीं सभी के लिए नि:शुल्क जांच व दवाओं के इंतेजाम में केंद्र सरकार लगी हुई है। मंडलीय अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा देर से ओपीडी में बैठने और डॉक्टरों की कमी के प्रश्र पर उन्होंने कहा कि यह प्रदेश सरकार का मैटर है। वैसे सीएम से बात कर व्यवस्था में सुधार का प्रयास होगा। डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए एमबीबीएस व पीजी की पांच हजार सीटें बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अपना दल - भाजपा गठबंधन पर कहा कि यह प्रदेश ही नहीं देश का सबसे सफल गठबंधन है। 2014 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन के तहत हमें दो सीट मिली और दोनों पर हमने जीत दर्ज की। 2017 के विस चुनाव में भी पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया और आने वाले लोकसभा चुनाव में भी भाजपा-अपना दल एस गठबंधन जनता के विश्वास पर खरा उतरेगा और सर्वाधिक सीट जीत कर पुन: सरकार बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed