फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Talks with secretaries failed, now preparing for FIR

सचिवों से वार्ता हुई असफल, अब एफआईआर की तैयारी

Tue, 09 Nov 2021 07:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Talks with secretaries failed, now preparing for FIR
आजमगढ़। साधन सहकारी समितियों के सचिवों की हड़ताल के कारण उर्वरक बिक्री ठप है। मंगलवार को एआर कोआपरेटिव और सचिवों की वार्ता विफल रही और समितियों से खाद की बिक्री की उम्मीद खत्म हो गई। अब सचिवों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कवायद की जाएगी। जनपद में 160 साधन सहकारी समितियां हैं। इसमें से 60 समितियां विभिन्न कारणों से बंद हैं। शेष 100 समितियों से उर्वरक का वितरण किया जाता है लेकिन सचिवों हड़ताल के कारण उर्वरक बिक्री का कार्य नहीं हो रहा है। इस समय गेहूं, दलहन और तिलहन की बुआई के लिए उर्वरक की जरूरत है। समितियों के बंद रहने से किसानों को मनमानी कीमत पर खाद खरीदनी पड़ रही है। मंगलवार को एआर कोआपरेटिव राम किंकर द्विवेदी ने सचिवों की बैठक बुलाई गई थी। उनसे हड़ताल समाप्त करने का अनुरोध किया लेकिन सचिव इस पर राजी नहीं हुए। उनका कहना था कि जब तक पिछले बकाए का भुगतान नहीं हो जाता वे हड़ताल जारी रखेंगे। वार्ता विफल होने के बाद एफआईआर दर्ज करने की योजना है। साधन सहकारी समिति जहानागंज और मित्तूपुर पर हड़ताल के कारण रबी की फसलों के खाद और बीज नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed