फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tajia march

या अली की सदाएं हर ओर गूंजी

Sun, 12 Nov 2017 11:40 PM IST
आजमगढ़ ब्यूरो
आजमगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 12 Nov 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Tajia march
ताजिए को ले जाते लोग।
मौलाना तसलीम हैदर के चौक से अंजुमन हुसैनिया की ओर से शहीदाने करबला का चेहल्लुम का जुलूस शनिवार शाम को अकीदत के साथ निकाला गया। इस दौरान या अली की सदाओं से पूरा गांव गूंज उठा। नोहाख्वानी और मातम से खिराजे अकीदत पेश की गई।
विज्ञापन

स्याह माहौल में निकाए गए जुलूस में खिराजे अकीदत पेश करने अजादारों का हुजूम उमड़ पड़ा। गांव के विभिन्न चौक और अजाखानों के सामने अंजुमनों ने नौहाख्वानी कर मातम पेश किया। इसमें अजुंमन मोइनुल मोमनीन शाहगंज भादी, गुलशने इस्लाम मित्तूपुर, अंजुमन गुन्च ए नासिरूल अजा बड़ागांव जौनपुर ने नौहाख्वानी की। मौलाना वसी मुहम्मद खां साहब, मौलाना जावेद खतीबी, मौलाना सैयद काजिम अब्बास, मौलाना नकी मुर्तुजा ने मजलिस को खिताब किया। जुलूस जब माहुल रोड पर पहुंचा तो वहां लोगों की काफी भीड़ जुट गई। जाम लग जाने के कारण बड़े वाहनो को दूसरे रास्ते से गुजारा गया। जुलूस का समापन लगभग सात बजे शाम को कर्बला में किया गया। संचालन सहर अरशी जौनपुरी ने किया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और पीएसी लगाई गई थी।
विज्ञापन

जुलूस निकलने से पूर्व मजजिस आयोजित कह गई। इसके बाद स्थानीय अंजुमन मासूमिया और समंदपुर की अंजुमन ने नौहा पेश किया। दो स्थानो पर तकरीरे आयोजित की गयी। रास्ते भर अंजुमने नौहा मातम पेश करती चल रही थी। मौलाना ने मजलिस मे कहा कि जनाबे जैनब ने ही दुनिया को बतलाया था कि करबला में इमाम हुसैन को कुरबानी देने की क्या वजह थी। यही वजह है कि आज पूरी दुनिया में इमाम हुसैन का गम अकीदत के साथ मनाते है। कमर मियां के चौक होते हुए जुलस मछली मार्केट, शाहगज-आजमगढ मार्ग होते हुए मुन्डियार रोड पहुचां जहा लोगो की काफी भीड हो गई। जुलूस शाम को करबला पहुचा जहां ताजिया दफन किया गया। सुरक्षा के तहत जुलूस के साथ स्थानीय पुलिस चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed