{"_id":"603e3673e0f51c3c2b20fc0d","slug":"sweeper-suspended-for-viral-list-of-reservation-of-panchyat-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में सफाईकर्मी निलंबित, प्रधानी के आरक्षण की सूची कर दी थी वाट्सएप ग्रुप में वायरल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में सफाईकर्मी निलंबित, प्रधानी के आरक्षण की सूची कर दी थी वाट्सएप ग्रुप में वायरल
Tue, 02 Mar 2021 06:30 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 02 Mar 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
सस्पेंड
- फोटो : अमर उजाला
एक तरफ आरक्षण के संबंध जानकारी हासिल करने के लिए लोग कार्यालयों का चक्कर काट रहे हैं। वहीं रानी की सराय विकास खंड के अनौरा ग्राम पंचायत के सफाई कर्मी अशोक कुमार द्वारा फर्जी तरीके से ग्राम प्रधान पद के आरक्षण की सूची को रानी की सराय के वाट्सएप ग्रुप में वायरल कर दिया गया। एडीओ पंचायत से मिली सूचना पर डीपीआरओ ने सफाईकर्मी अशोक कुमार को निलंबित करते हुए विकास खंड मुख्यालय से संबद्ध कर दिया।
विज्ञापन
डीपीआरओ लालजी दुबे ने बताया कि एडीओ पंचायत रानी की सराय ने अवगत कराया कि अनौरा ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मी अशोक कुुमर द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 का उल्लंघन करते हुए फर्जी तरीके से ग्राम प्रधान पद के आरक्षण को रानी की सराय विकास खंड के ग्रुप में वायरल कर दिया गया है।
विज्ञापन
सफाई के इस आचरण को कर्मचारी आचरण नियमावली के विरुद्ध मानते हुए सफाई कर्मी अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए रानी की सराय विकास खंड से संबद्ध कर दिया गया है। वहीं इस मामले की जांच के लिए एडीओ पंचायत मिर्जापुर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जो पूरे तीन सप्ताह में जांच कर आख्या उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन