फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Suspicious youth dies by drowning in puddle

संदिग्धावस्था में युवक की पोखीर में डूब कर मौत

Mon, 01 Nov 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Suspicious youth dies by drowning in puddle
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खालिसपुर गांव स्थित पोखरी में सोमवार की सुबह संदिग्धावस्था में डूब कर युवक की मौत हो गई। घटना के समय वह गांव के ही एक व्यक्ति के कहने पर एक साथी के साथ पोखरी की सफाई कर रहा था। मृतक की पत्नी ने हत्या कर शव पोखरी में फेके जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सिंघौटा खालिसपुर गांव निवासी कुबेर (48) पेशे से राजगीर था। सोमवार की सुबह काम के लिए घर से निकला लेकिन कहीं काम नहीं मिला तो घर लौट रहा था। तभी खालिसपुर गांव निवासी शेरू ने उसे अपनी पोखरी साफ करने के लिए बुला लिया। वह मुस्लिमपुर गांव निवासी अपने साथी रमेश राजभर के साथ पोखरी की सफाई करने में जुट गया। कुछ देर बाद कुबेर व रमेश राजभर दोनों ही पोखरी पर नहीं दिखे। उसके बाद उनकी तलाश शुरू हुई। एक घंटे के बाद कुबेर का शव पोखरी में उतराया हुआ मिला। सूचना पर मृतक की पत्नी निर्मला मौके पर पहुंच गई और हत्या कर शव पोखरी में फेके जाने का आरोप लगाया। रमेश का कोई पता नहीं चल सका है। उसकी तलाश में पुलिस जुटी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी अजमतगढ़ ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक पांच पुत्र व दो पुत्री का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed