{"_id":"9f3d95a2dcdbc9e6b82643f815ad4657","slug":"surrounded-the-police-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूचना पर पुलिस नहीं पहुंची तो घेर लिया थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूचना पर पुलिस नहीं पहुंची तो घेर लिया थाना
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 22 Jan 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में मंगलवार की रात छत के रास्ते घुसे चोर चार बक्सों का ताला तोड़कर ढाई लाख रुपये मूल्य के आभूषण और कीमती कपड़े चुरा ले गए।
बुधवार की सुबह जानकारी देने के काफी देर बाद तक पुलिस नहीं पहुंची तो ग्रामीण थाने पहुंचे और घेराव कर दिया। भारी संख्या में उपस्थित गांववालों को आश्वासन देकर थानाध्यक्ष ने मामले को शांत कराया।
आलमपुर गांव निवासी इंद्रजीत चौहान खेतीबारी करता है। मंगलवार की रात इंद्रजीत की तबियत खराब थी परिवार के सभी सदस्य बरामदे और उससे सटे कमरे में सोए हुए थे। घर में इंद्रजीत के बड़े भाई और छोटे भाई की पत्नी मोना और मीना सोई हुई थीं। रात को सुनसान माहौल पाकर चोर बांस के सहारे छत पर चढ़े।
विज्ञापन
सीढ़ी के रास्ते आंगन में उतर गए। एक कमरे का ताला तोड़कर भीतर घुस गए। अंदर रखे चार बक्सों का ताला तोड़कर ढाई लाख रुपये मूल्य के आभूषण और सामान चुरा ले गए। बुधवार की सुबह कमरे का टूटा हुआ ताला देखकर महिलाओं नेे शोर मचाया तो अन्य लोगों को घटना की जानकारी हुई।
इंद्रजीत ने तत्काल अहरौला थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी होने के काफी देर तक पुलिस के न पहुंचने पर गांव के लोग नाराज हो गए। दर्जनों की संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे और घेराव कर दिए। एसओ ने आश्वासन देकर मामले को शांत कराया। इसके बाद ग्रामीण लौट गए।
थानाध्यक्ष अहरौला प्रभात यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिल चुकी है लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।