{"_id":"6aa83c0d3af7c0ccab002278","slug":"surge-of-faith-at-the-hermitage-people-swayed-to-the-tunes-of-kajri-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-157099-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: कुटी पर उमड़ी आस्था, कजरी की तान पर झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: कुटी पर उमड़ी आस्था, कजरी की तान पर झूमे लोग
विज्ञापन
हरतालिका तीज पर कम्मरपुर गांव स्थित नागा बाबा कुटी में मेले के दौरान कजरी प्रस्तुत करती कलाकार।
हरतालिका तीज पर कम्मरपुर गांव स्थित नागा बाबा कुटी सोमवार को आस्था और उल्लास के रंग में रंगी नजर आई। सुबह से ही नागा बाबा और नवका बाबा के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े।
महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मेले में आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज से भी श्रद्धालु पहुंचे।
धार्मिक मान्यता के अनुसार सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं। वहीं, कुंवारी युवतियां मनचाहे वर की कामना से व्रत रखकर शिव-पार्वती की आराधना करती हैं।
विज्ञापन
मेले का प्रमुख आकर्षण जोरदार कजरी कार्यक्रम रहा। आजमगढ़, जौनपुर, भदोही और मऊ समेत विभिन्न जनपदों से पहुंचे कलाकारों ने कजरी की सुरमयी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
कजरी सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे। मेले को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा। इस दौरान मेला समिति के भगवनता यादव, पूर्व प्रधान प्रदीप यादव, अजय यादव, मिथुन सरोज, वकील यादव, जाबिड़ यादव, जितेंद्र सरोज, लालजीत यादव, अरविंद कुमार सरोज आदि मौजूद रहे। संवाद