फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sunil on the first and Laldhar on the second in 3000 meters race

3000 मीटर दौड़ में प्रथम पर सुनील व दूसरे पर लालधर

Fri, 29 Oct 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Sunil on the first and Laldhar on the second in 3000 meters race
महाराजगंज। विकास खंड महाराजगंज के पंडित लक्ष्मीकांत बाल विद्या मंदिर नेवादा में शुक्रवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ किसान मोर्चा के जिला मंत्री दीनानाथ मिश्र ने फीता काटकर किया। 3000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सुनील यादव प्रथम व लालधर निषाद दूसरे स्थान पर और शिवम यादव तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

1500 मीटर दौड़ में दिनेश यादव प्रथम, शुभम यादव दूसरे व अभिषेक तीसरे स्थान पर रहें। वहीं 800 मीटर दौड़ में अयोध्या प्रथम अरविंद द्वितीय व राहुल तृतीय स्थान प्राप्त किए। 400 मीटर दौड़ में शिवमंगल यादव प्रथम, आलोक चौबे दूसरे और अभिषेक तीसरे स्थान पर रहे। बालिका 100 मीटर दौड़ में विंध्यवासिनी प्रथम, खुशी द्वितीय रही। कबड्डी में प्रथम स्थान देवारा जदीद रहा। कुश्ती में विश्राम प्रथम, विजय यादव द्वितीय स्थान पर रहे। बॉलीबाल में नेवादा की बच्चियां प्रथम स्थान पर रही। लंबी कूद में शिवमंगल प्रथम अयोध्या द्वितीय व बृजेश तीसरे स्थान पर रहे। बालिका लंबी कूद में विंध्यवासिनी यादव प्रथम, कंचन गौतम द्वितीय व खुशबू तीसरे स्थान पर रही। इस मौके पर सत्य प्रकाश मिश्रा, जगदीश प्रसाद यादव व क्षेत्र के युवा कार्यक्रम अधिकारी सत्य प्रकाश मिश्रा और वेद प्रकाश, ममता देवी, उषा सिंह व अंकित चौबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सगड़ी। देऊपुर हनुमान नगर स्थित परमहंस इंटर कॉलेज के मैदान में ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के शुभारंभ में अजमतगढ़ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्र ने उद्घाटन खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फीता काटकर किया। खेल प्रतियोगिता के बालक वर्ग के 3000 मीटर दौड़ में शंकर साहनी प्रथम, 1500 मीटर की दौड़ में रामानंद यादव प्रथम, 800 मीटर में रितेश यादव प्रथम, 400 मीटर में शंकर साहनी प्रथम, 100 मीटर दौड़ में शिवनारायण सिंह प्रथम रहे। बालिका वर्ग में 800 मीटर दौड़ में अंशिका भारती प्रथम, 400 और 200 मीटर मीटर दौड़ में पूजा साहनी प्रथम , 100 मीटर दीपमाला प्रथम रही। वही बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में मिश्रा क्लासेस लाटघाट ने अजमतगढ़ को 13-0 अंक से पराजित किया। बालिका वर्ग वालीबाल में सुखमदत्तनगर की टीम प्रथम रही। लंबी कूद में अंशु प्रथम रही। बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में तरौका ने इसरहा को 20 -13 अंक से पराजित किया। प्रतियोगिता के समापन पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी प्रवीण सिंह ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अंत में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आस्था सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर शरद सिंह, विद्यालय के प्रबंधक सभाजीत सिंह, रामजी सिंह, नल्ली सिंह, जय प्रकाश राय, विश्राम शाही आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबारी। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल द्वारा आयोजित खंड स्तरीय खुली ग्रामीण खेल कूद प्रतियोगिता शुक्रवार को विकास खंड फूलपुर के श्रीपति यादव इंटर कालेज खानजहांपुर में आयोजित हुई। सुजीत यादव ने 3000 मीटर एवं अंकित यादव ने 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अर्चना यादव ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में विभिन्न इवेंट का आयोजन किया गया। जयहिंद मौर्य ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में निष्ठा मौर्य 100 मीटर, किरन यादव 200 मीटर एवं करिश्मा चौहान ने 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं गोला फेंक में अखिलेश यादव प्रथम रहे। प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रोहित यादव, शस्त्रजीत यादव, फोर्स फिजिकल एकेडमी के ट्रेनर मिथिलेश यादव, रामेश्वर वर्मा, बाबूराम यादव, सूबेदार यादव, प्रमोद यादव, विवेक सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed