{"_id":"6938700d9fb88789bf06d575","slug":"sumit-won-the-boys-race-and-sheetala-won-the-girls-race-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-141893-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बालक दौड़ में सुमित और बालिका में शीतला रहीं विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बालक दौड़ में सुमित और बालिका में शीतला रहीं विजेता
विज्ञापन
19 महाराजगंज के चेवता कंपोजिट विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी का प्रदर्शन करती
महाराजगंज। ब्लाॅक के चेवता कंपोजिट विद्यालय में मंगलवार को तहसील और ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। तहसील और ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल खेलकूद प्रतियोगिता में चार ब्लॉक के 16 विद्यालय के बच्चों ने पीटी, कबड्डी, खो-खो, दौड़, एकांकी, लोकगीत, लोकनृत्य आदि में प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के क्रम में बालक वर्ग के 50 मीटर दौड में सुमित पाल प्रथम, सुंदर निषाद दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग 200 मीटर दौड में शीतला प्रथम, रिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सुलेख में अनामिका ने प्रथम, श्रेया को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। मानचित्र में श्रेया प्रथम और अंशिका को दूसरा स्थान मिला। कबड्डी में कंपोजिट विद्यालय जोड़वाबर प्रथम और महेशपुर दूसरे स्थान पर रहा। खो-खो में जोड़वाबर प्रथम और बछुवापार दूसरे स्थान पर रहा। पीटी में प्राथमिक विद्यालय सरदहां प्रथम और गोसाईपुर को दूसरा स्थान मिला।
जूनियर में बुढ़ावे शहाबुद्दीनपुर प्रथम और महेशपुर दूसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर बृजेश गोयल, गया प्रसाद यादव, श्याम जी मौर्य, अजीत सिंह, महताब आलम आदि उपस्थित रहे। मंच का संचालन राजेश कुमार ने किया।