{"_id":"66c56b865c8c22ad7605a113","slug":"suman-murder-case-main-accused-arrested-in-police-encounter-in-azamgarh-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: सुमन हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, प्रेमिका की हत्या के बाद से चल रहा था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: सुमन हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, प्रेमिका की हत्या के बाद से चल रहा था फरार
Wed, 21 Aug 2024 09:53 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 21 Aug 2024 09:53 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले की पुलिस को बुधवार सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी। मुठभेड़ में सुमन हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा। इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश को ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के महलिया में पुलिस की बुधवार की तड़के सुमन हत्याकांड के मुख्य आरोपी के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से मुख्य आरोपी के पैर में लगी और घायल हो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
यह है मामला
अहरौला थाना क्षेत्र के अमगिलिया गांव में दो दिन पूर्व बाजरे के खेत में 21 वर्षीय युवती सुमन की हत्या कर फेंका हुआ शव मिला था। इस मामले में छानबीन के दौरान युवती के प्रेमी अमित यादव का नाम सामने आया। पुलिस द्वारा युवती के मोबाइल के कॉल रिकॉर्ड की छानबीन की गई तो पता चला कि युवती की रात के लगभग 11 बजे उसके प्रेमी से बातचीत हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस प्रेमी को हत्यारोपी मानते हुए उसकी तलाश कर रही थी। युवक फरार चल रहा था। एसपी की ओर से उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया था। बुधवार की तड़के दुर्वासा गहजी मार्ग पर पश्चिम पट्टी गांव के महलिया में पुलिस टीम के साथ अमित यादव की मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन
इस घटना में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली अमित यादव के पैर में लगी, जिससे घायल हो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और उपचार के लिए सीएचसी अहरौला ले गई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हत्यारोपी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।