फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sugar mill began producing power

खुद की बिजली से रोशन हुआ सठियांव चीनी मिल

Wed, 30 Mar 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Wed, 30 Mar 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sugar mill began producing power
चीनी मिल से बिजली उत्पादन भी शुरू
दी किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव में बुधवार की दोपहर से पांच मेगावाट बिजली का उत्पादन भी शुरू हो गया। बुधवार की दोपहर में पहली बार चीनी भी बनी। जिसे देख कर्मचारियों का उत्साह बढ़ गया।
विज्ञापन


3500 डीसी क्षमता वाली चीनी मिल के साथ कोजन प्लांट का भी उद्घाटन 22 मार्च को हुआ था। 15 मेगावाट बिजली पैदा करने वाली टरबाइन की टेस्टिंग बुधवार दोपहर 11 बजे से दो बजे तक हुई। सफलता के बाद पांच मेगावाट बिजली की क्षमता टरबाइन को दी गई।
विज्ञापन


इसके बाद पूरे मिल में पावर सप्लाई को लोड उस पर दे दिया गया और मिल सुचारु रूप से चल रही है। 10 मेगावाट बिजली और पैदा करने के संबंध में प्रधान प्रबंधक एएस पोरस ने बताया कि धीरे-धीरे लोड बढ़ाया जाएगा। उसके बाद बाहर सप्लाई दी जाएगी। बुधवार तक 40 हजार कुंतल गन्ने की क्रसिंग की जा चुकी थी और दोपहर में चीनी निकलना भी शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर कर्मचारी काफी चिंतित थे कि चीनी कब तक निकलेगी। चीनी निकलने के आते ही कर्मचारियों में जैसे खुशी की लहर दौड़ पड़ी, आसपास के स्टेशनों के कर्मचारी चीनी देखने के लिए आ रहे थे।


 चीनी की गुणवत्ता परखने के लिए कर्मचारी से लेकर अधिकारी भी कंप्यूटराइज्ड मशीन से लगातार निगरानी करते नजर आए। कई बार ब्रेकडाउन के बाद 28 मार्च की शाम पांच बजे से मिल की पेराई शुरू हुई तो 30 मार्च की शाम तक कहीं कोई व्यवधान नहीं आया और सुचारु रूप से पेराई चलती रही। बुधवार की दोपहर टरबाइन टेस्टिंग के लिए तीन घंटे पेराई कार्य बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed