फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Playing midfielder forward pays off Varanasi becomes champion for first time thanks Riya goal

Sports News: मिडफील्डर को फॉर्वर्ड खिलाना आया काम रिया के गोल से वाराणसी पहली बार चैंपियन, पढ़ें खेल की खबरें

Mon, 13 Jul 2026 01:05 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 13 Jul 2026 01:05 AM IST
सार

वाराणसी मंडल की बालिका फुटबॉल टीम ने आजमगढ़ में आयोजित सुब्रतो कप प्रतियोगिता का खिताब पहली बार अपने नाम किया। मिडफील्डर रिया को फॉरवर्ड खिलाने की रणनीति सफल रही और उनके निर्णायक गोल की बदौलत टीम चैंपियन बनी। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर खेल प्रेमियों और अधिकारियों ने टीम को बधाई दी। आइए जानते हैं अन्य खबरें...

विज्ञापन
Playing midfielder forward pays off Varanasi becomes champion for first time thanks Riya goal
फाइनल मुकाबले की विजेता वाराणसी की टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

सुब्रतो कप फुटबॉल के 65वें संस्करण में बालिका वर्ग की प्रादेशिक स्तर की ट्रॉफी वाराणसी मंडल ने जीत ली है। आजमगढ़ में हुए फाइनल मुकाबले में मैच का टर्निंग पॉइंट मिडफील्डर खिलाड़ी रिया को फॉर्वर्ड खिलाना रहा। 85वें मिनट में उन्होंने मैच का एकमात्र गोल कर आजमगढ़ को फाइनल मुकाबले में 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। 

विज्ञापन


टीम के कोच और मैनेजर गोपाल प्रसाद ने बताया कि इतिहास में पहली बार वाराणसी मंडल की बालिका टीम ने प्रादेशिक चैंपियन बनकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया है। उधर, बालक वर्ग की टीम ने भी सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्का कर लिया।
विज्ञापन


बालिका वर्ग में वाराणसी मंडल की टीम ने एक दिन में दो मुकाबलों में लखनऊ और आजमगढ़ की टीम को हराया। सेमीफाइनल में वाराणसी मंडल ने लखनऊ को 3-0 से हराया। सेमीफाइनल में रिया ने दो और अनु ने एक गोल कर वाराणसी को 3-0 से मैच जिताकर फाइनल में पहुंचाया। मेजबान आजमगढ़ के साथ फाइनल मुकाबले में पहला हाफ गोल रहित बराबरी पर छूटा। दूसरे हाफ में कोच गोपाल प्रसाद ने रणनीति में बदलाव किया और मिडफील्डर रिया को बतौर फॉर्वर्ड मैच में उतारा। मैच समाप्त होने से पांच मिनट पहले 85वें मिनट में रिया ने गोल कर टीम को चैंपियन बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बालक वर्ग में विकास की टीम सेमीफाइनल में 
विकास इंटर कॉलेज की अंडर 17 बालक वर्ग की टीम ने रविवार को सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए विकास इंटर कॉलेज की टीम ने मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व कर रही एसबी इंटर कॉलेज मेरठ को 2-0 से पराजित किया। खेल के आठवें मिनट में विकास की टीम के राम प्रताप शर्मा ने एकल प्रयास से बुलेट शॉट लगाकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में खेल के 21वें मिनट में विकास के अभय प्रताप सिंह ने सटीक शॉट लगाकर गोल किया और 2-0 से टीम को मैच जिताकर सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। 

Playing midfielder forward pays off Varanasi becomes champion for first time thanks Riya goal
शिविर में शामिल रेफरी। - फोटो : संवाद

फैसले के अलावा खेल को रेग्युलेट भी कराते हैं रेफरी 
उत्तर प्रदेश क्वान की डो एसोसिएशन की ओर से दो दिवसीय सेमिनार शनिवार दोपहर निजी रिजॉर्ट में आयोजत हुआ। इसमें वाराणसी के आठ रेफरी समेत प्रदेश के कुल 58 रेफरी हिस्सा ले रहे हैं। वाराणसी डिस्ट्रिक्ट क्वान की डो एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने बताया कि दो रेफरी को सिर्फ फैसला ही नहीं देना है उन्हें मैच को रेग्युलेट करने की जिम्मेदारी भी होती है। चौथी प्रादेशिक क्वान की डो रेफरी सेमिनार 12 और 13 जुलाई को आयोजित है। इसमें प्रत्येक दिन छह से आठ अलग-अलग सत्र आयोजित हो रहे हैं। 

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जॉनी देंगे जिम्नास्टिक्स और एरोबिक्स की ट्रेनिंग
जिला जिम्नास्टिक संघ की ओर से छह दिवसीय जिम्नास्टिक्स एरोबिक्स शिविर महमूरगंज स्थित पाणिनि कन्या महाविद्यालय के सभागार में होगी। शिविर में उत्तर प्रदेश जिम्नास्टिक्स संघ की ओर से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जॉनी कुमार जिम्नास्टिक्स और एरोबिक्स की बारीकियां सिखाएंगे। इसका उद्देश्य उन्हें राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। संस्था के सहसचिव रोहित कुमार ने बताया कि शिविर हर रोज दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। यह शिविर 13 से 17 जुलाई तक चलेगा। शिविर के बाद 18 जुलाई को जिला स्तरीय जिम्नास्टिक्स एरोबिक्स प्रतियोगिता होगी। 

Playing midfielder forward pays off Varanasi becomes champion for first time thanks Riya goal
प्लाॅगिंग रेस में शामिल बच्चे। - फोटो : संवाद

5 किमी प्लॉगिंग रेस में श्रेया ने जीता ग्रीन चैंपियन अवॉर्ड
जिला हैंडबॉल संघ और ओलंपिक संघ की ओर से शनिवार सुबह पहली बार पर्यावरण और खेल जागरूकता से संबंधित पांच किमी की प्लॉगिंग दौड़ कराई गई। इसमें छह खेलों के 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए श्रेया सिंह ने सर्वाधिक चार किलो कचरा एकत्र कर ग्रीन चैंपियन अवॉर्ड अपने नाम किया। इस दौड़ में अलग-अलग वर्गों के खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था। दौड़ लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम से परमानंदपुर मिनी स्टेडियम तक खिलाड़ियों ने दौड़ लगाई। इसके बाद आकृति प्रजापति ने 3 किलो 800 ग्राम कचरा एकत्र कर दूसरा और दिव्या पटेल ने 3 किलो 500 ग्राम कचरा उठाकर तीसरे स्थान पर रही। इस रेस में हॉकी, हैंडबॉल, रग्बी, टेबल टेनिस, जूडो और एथलेटिक्स के 400 बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया।

यूपी कॉलेज के खिलाड़ियों ने किया अभ्यास
यूपी कॉलेज के खिलाड़ियों ने रविवार को पावर और स्ट्रैंथनिंग का अभ्यास किया। यहां स्टेडियम में हैवी वर्ग में भार उठाया। कोच ने खिलाड़ियों को स्ट्रैंथनिंग एक्सरसाइज कराने से पहले वाॅर्मअप कराया। यहां हर वर्ग के खिलाड़ी हर रोज दो सत्रों में अभ्यास करते हैं। यूपी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश प्रताप सिंह ने बताया कि खिलाड़ी यहां खेलने से पूर्व पावर के लिए अभ्यास करते हैं। 

Playing midfielder forward pays off Varanasi becomes champion for first time thanks Riya goal
क्रिकेट खेलते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद

गली क्रिकेट में वॉरियर जीते
रामकटोरा मंदिर के समीप रविवार सुबह गली क्रिकेट हुआ। इसमें विनय सिंह की गेंदबाजी की बदौलत रामकटोरा वाॅरियर ने जगतगंज पैंथर्स को दो विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रामकटोरा वाॅरियर ने छह ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 76 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जगतगंज पैंथर्स की टीम 10 ओवर में 58 रन पर ऑलआउट हो गई। 

न्यूजीलैंड के कोच देंगे रग्बी और नौकायन प्रशिक्षण 
काशी में रग्बी और नौकायन दोनों खेल लोकप्रिय हैं। 11 जनवरी को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के बीच रग्बी और नौकायन के विकास पर सहमति बनी है। इससे काशी में न्यूजीलैंड के रग्बी और नौकायन के कोच खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। दोनों देशों के बीच खिलाड़ियों और कोचों का आदान-प्रदान होगा। रग्बी की राष्ट्रीय खिलाड़ी काजल, प्रियांशी सिंह, छवि और पायल यादव ने बताया कि हम लोग इस समझौते से बहुत खुश हैं अब हम लोगों को भी अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर मिलेगा। रग्बी संघ के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि इस समझौते से रग्बी को बढ़ावा मिलेगा। 

Playing midfielder forward pays off Varanasi becomes champion for first time thanks Riya goal
बास्केटबाॅल खेलते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद

यूपी इंटर कॉलेज की टीम 39-31 से जीती
जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से 18वीं वाराणसी जिला यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप रविवार शाम उदय प्रताप (यूपी) कॉलेज के बास्केटबॉल मैदान पर खेली गई। प्रतियोगिता के पहले दिन बालक और बालिका वर्ग में कुल छह मुकाबले खेले गए। इसमें बालक वर्ग में चार और बालिका वर्ग में दो मुकाबले दो कोर्ट पर खेले गए। 

बालक वर्ग में यूपी इंटर कॉलेज (मिनी) ने यूपी इंटर कॉलेज (ए) टीम को 39–31 के स्कोर से पराजित कर दिया। यूपी इंटर कॉलेज मिनी की ओर से हेमंत ने अकेले 20 और देव ने सात अंक बनाए जबकि दूसरी टीम से अनुराग ने आठ और देवांश ने छह अंक स्कोर किया। दूसरे मैच में संत अतुलानंद रेजिडेंशियल एकेडमी ने सनबीम वरुणा को 45–29 से और शीएट पब्लिक स्कूल ने राजर्षि क्लब को 41-25 के स्कोर से हराया। 

आयोजन सचिव विभोर भृगुवंशी ने बताया कि बालिका वर्ग में रानी मुरार ने राजर्षि क्लब (बी) टीम को 33–15 से हराया। रानी मुरार की ओरसे राष्ट्रीय खिलाड़ी स्वस्ति ने नौ अंक और कनक के चार अंक जबकि दूसरी टीम की ओर से कृति ने सात और आरना ने चार अंक स्कोर किए। बालिका वर्ग के दूसरे मैच में संत अतुलानंद रेजिडेंशियल एकेडमी ने राजर्षि क्लब (ए) को 19–2 के स्कोर से हरा दिया। 

Playing midfielder forward pays off Varanasi becomes champion for first time thanks Riya goal
अभ्यास करतीं कराटे खिलाड़ी शशिकला माैर्य। - फोटो : संवाद

माला गूंथने वाले की बेटी बांग्लोदश में करेगी भारतीय टीम का नेतृत्व
माला गूंथने वाले की बेटी दीनापुर निवासी कराटे खिलाड़ी शशिकला मौर्या बांग्लादेश में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलेंगी। सीमित संसाधनों, आर्थिक तंगी के बावजूद उसने हार नहीं मानी।

किट के लिए माला गूंथने के काम में पिता ओमप्रकाश मौर्या का हाथ बंटाया और कोच अरविंद मौर्या के सहयोग से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीतकर पिता के सपनों को साकार किया। कराटे में काता और कुमिते के अलावा किक-बॉक्सिंग सीखती हैं। 

2023 में 21वीं एशियन कैडेट, जूनियर और अंडर-21 कराटे चैंपियनशिप, अल्माटी (कजाकिस्तान)-जूनियर काता स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। अब जुलाई में बांग्लादेश में होने वाली प्रतियोगिता में चैंपियन बनने के लिए उतरेंगी।  शशिकला ने बताया कि सुबह मैं पहले फूलों की माला बनाती हूं। उसके बाद  20 किोमी दूर अकादमी जाकर अभ्यास करती हूं। 

राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख उपलब्धियां 
2018 नई दिल्ली में सब-जूनियर राष्ट्रीय कराटे, कुमिते में रजत, 2019 नई दिल्ली सब-जूनियर राष्ट्रीय कराटे कुमिते में कांस्य, 2019 देहरादून नॉर्थ इंडिया जोनल कराटे कुमिते में रजत, काता में कांस्य 2023 देहरादून, कैडेट और जूनियर राष्ट्रीय कराटे कुमिते, काता में स्वर्ण, 2023-24 लुधियाना 67वें नेशनल स्कूल गेम्स कुमिते में स्वर्ण, 2024 में देहरादून राष्ट्रीय कराटे जूनियर काता में रजत, 2025 मेरठ ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक और 2026 नई दिल्ली नेशनल कराटे चैंपियनशिप काता में रजत पदक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed