फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Submit proposals for the Guru Gobind Singh National Integration Award by the 28th.

Azamgarh News: गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए 28 तक भेजें प्रस्ताव

Tue, 22 Sep 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Submit proposals for the Guru Gobind Singh National Integration Award by the 28th.
आजमगढ़। वर्ष 2026-27 के गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए पात्र व्यक्तियों से आवेदन और नामांकन मांगे गए हैं। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने वाले व्यक्तियों को गुरु गोविंद सिंह के जन्मदिवस पर यह पुरस्कार दिया जाएगा। इसके तहत एक लाख रुपये की नकद धनराशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आवेदक भारत का मूल नागरिक और संबंधित वर्ष में उत्तर प्रदेश का सामान्य निवासी होना चाहिए। मानवाधिकार, सामाजिक न्याय या राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के साथ यह भी जरूरी है कि उसे पूर्व में इसी योजना के तहत राज्य सरकार से पुरस्कार न मिला हो। पात्र व्यक्तियों के कार्यों का तथ्यात्मक विवरण और अभिलेखीय साक्ष्य निर्धारित प्रारूप में संलग्न कर चार प्रतियों में 28 सितंबर तक जिला सूचना कार्यालय, कलेक्ट्रेट में जमा करना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed