{"_id":"6b01ed4c18213a845600f76b","slug":"study-by-breaking-material-down-into-small-chapters-regular-practice-and-revision-will-boost-your-self-confidence-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-160960-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: छोटे-छोटे अध्यायों में बांटकर करें पढ़ाई, नियमित अभ्यास और रिवीजन से बढ़ेगा आत्मविश्वास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: छोटे-छोटे अध्यायों में बांटकर करें पढ़ाई, नियमित अभ्यास और रिवीजन से बढ़ेगा आत्मविश्वास
विज्ञापन
अमर उजाला की ओर से श्री अग्रसेन इंटर कॉलेज कटरा में आयोजित तनाव मुक्त परीक्षा में मुख्य अतिथि
- फोटो : 1
सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी से शुरू होने वाली हैं। परीक्षा की तारीख नजदीक आने के साथ ही 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों में तनाव बढ़ने लगा है।
इसे दूर करने और विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए मानसिक रूप से तैयार करने के उद्देश्य से अमर उजाला की ओर से शनिवार को श्री अग्रसेन इंटर कॉलेज कटरा में तनावमुक्त परीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 150 से अधिक विद्यार्थियों को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन और तनाव से बचने के टिप्स दिए गए।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्री अग्रसेन महिला पीजी कॉलेज, आजमगढ़ के मनोविज्ञान विभाग की प्रो. अनुभा श्रीवास्तव ने कहा कि परीक्षा को लेकर मन में डर और चिंता न पालें। पाठ्यक्रम को छोटे-छोटे अध्यायों में बांटकर पढ़ाई करें। नियमित अभ्यास और रिवीजन से विषयों पर पकड़ मजबूत होती है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
विज्ञापन
परीक्षा के दिनों में पर्याप्त नींद लेना और पौष्टिक भोजन करना बेहद जरूरी है। भोजन में प्रोटीन और विटामिन का विशेष ध्यान रखें। बर्गर, पिज्जा और मोमो जैसे जंक फूड से परहेज करें, क्योंकि इनसे सुस्ती और आलस्य बढ़ सकता है, जिसका असर पढ़ाई पर पड़ता है।
उन्होंने कहा कि विषयों को याद रखने और अपनी तैयारी परखने के लिए आईने के सामने खड़े होकर बोलने का अभ्यास करें। इससे विषयों की समझ और उत्तर प्रस्तुत करने की क्षमता विकसित होती है। अपने ऊपर परीक्षा का दबाव हावी न होने दें। समय का बेहतर प्रबंधन करें और पढ़ाई के बीच थोड़ा आराम भी जरूर लें।
श्री अग्रसेन इंटर कॉलेज के प्रबंधक मनीष रत्न अग्रवाल ने कहा कि परीक्षा कोई भी हो, विद्यार्थियों को मन में डर नहीं पालना चाहिए। खाना-पीना छोड़कर हर समय परीक्षा के बारे में सोचने से तनाव बढ़ता है। सकारात्मक सोच रखें और किसी तरह की परेशानी होने पर शिक्षकों व अभिभावकों से चर्चा करें। पाठ्यक्रम का नियमित रिवीजन करें, अच्छी नींद लें और स्वस्थ भोजन करें। तनावमुक्त रहकर परीक्षा देने से बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।

अमर उजाला की ओर से श्री अग्रसेन इंटर कॉलेज कटरा में आयोजित तनाव मुक्त परीक्षा में मुख्य अतिथि - फोटो : 1