फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Students protest march over restoration of student union elections altercation with police in azamgarh

Azamgarh News: छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर विरोध मार्च, सपा छात्र सभा के सदस्यों और पुलिस के बीच नोकझोंक

Thu, 20 Aug 2026 04:00 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 20 Aug 2026 04:00 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर छात्रों ने विरोध मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने छात्रों को रोक दिया। इस पर पुलिस के साथ करीब आधे घंटे तक नोकझोंक हुई। छात्रों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन
Students protest march over restoration of student union elections altercation with  police in azamgarh
सपा छात्रसभा के सदस्यों को रोकती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने, मनमानी फीस वृद्धि पर रोक लगाने समेत सात सूत्री मांगों को लेकर सपा छात्र सभा के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को विरोध मार्च निकाला। कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपने जा रहे छात्रों को पुलिस ने रास्ते में रोक दिया। इसे लेकर छात्रों और पुलिस के बीच करीब आधे घंटे तक नोकझोंक हुई। छात्रों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एहतियातन मौके पर कई थानों की पुलिस तैनात रही।

विज्ञापन


छात्र कलेक्ट्रेट तक जाने की मांग पर अड़े थे, जबकि पुलिस उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं दे रही थी। पुलिस का कहना था कि सड़क पर प्रदर्शन से यातायात प्रभावित हो रहा है और आम लोगों को परेशानी हो रही है। काफी देर तक दोनों पक्षों में बहस होती रही। बाद में एडीएम वित्त एवं राजस्व गंभीर सिंह मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाया। इसके बाद छात्र शांत हुए और उन्हें ज्ञापन सौंपने की अनुमति दी गई। ज्ञापन देने के बाद छात्र वापस लौट गए।
विज्ञापन


ज्ञापन में प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव तत्काल बहाल कराने तथा मनमानी फीस वृद्धि पर रोक लगाने की मांग की गई। पूर्व में बढ़ाई गई फीस की समीक्षा कर विद्यार्थियों को राहत देने की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जौहर यूनिवर्सिटी के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई बंद करने और महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय (एमएसडीयू) से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रशासन की मनमानी रोकने की मांग की गई। छात्रों ने विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के साथ फीस, छात्रवृत्ति और शिक्षा से जुड़ी शिकायतों की समयबद्ध सुनवाई की व्यवस्था करने की मांग भी की।

ज्ञापन में इंजी. अभिषेक यादव, प्रदीप यादव, हुरेर शेख, शिव गोविंदान, विवेक माधव, सबनम खातून सहित अन्य के नाम शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed