{"_id":"778808ca0da6be8aa9198761d30e6e6d","slug":"student-army-blew-effigy-of-terrorism-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र सेना ने फूंका आतंकवाद का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र सेना ने फूंका आतंकवाद का पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 20 Nov 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी संगठन आईएसआईएस और आतंकवादी गतिविधियों को लेकर नाराज छात्रसेना ने गुरुवार को अंबेडकर पार्क में आतंकवाद का पुतला फूंका।
कार्यकर्ताओं ने पेरिस में हुई आतंकी घटना की निंदा की। साथ ही संयुक्त राष्ट्र से आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
छात्र सेना के कार्यकर्ताओं ने कहा कि आईएसआईएस पेरिस में जिस प्रकार की कायरतापूर्ण घटना को अंजाम दे रहा है उसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। आज आतंकवाद सभी देशों की समस्या बन चुका है।
इसलिए विश्व के सभी देशों को एकजुट होकर आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों पर संयुक्त राष्ट्र को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
कहा कि आतंकी युवाओं को धर्म के नाम पर गुमराह कर आतंकवादी बनाते हैं और उनसे नापाक हरकतें करवाते हैं। मानवता की रक्षा हर व्यक्ति का कर्तव्य है।
अगर इंसानियत को बचाना है तो आतंकवाद को जड़ से मिटाना होगा। इस मौके पर सेना प्रमुख राजनरायन यादव, प्रशांत श्रीवास्तव, अश्वनी राजभर, आशीष श्रीवास्तव, राजमंगल यादव, विशाल राजभर, निलेश साहू, अमन गुप्ता आदि उपस्थित हुए।