{"_id":"6338948c13e48b05c742d32e","slug":"struggle-will-continue-for-old-pension-azamgarh-news-vns677040441","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन के लिए जारी रहेगा संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन के लिए जारी रहेगा संघर्ष
विज्ञापन
आजमगढ़। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर शनिवार को अटेवा पेंशन बचाओ मंच के तत्वावधान में शहीद डॉ. रामाशीष सिंह की स्मृति में पेंशनर सम्मान समारोह का आयोजन राहुल प्रेक्षागृह में किया गया। मंच के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा कि पूरे प्रदेश में स्मृति सम्मान समारोह मनाया जा रहा है।
वक्ताओं ने पुरानी पेंशन की बहाली की मांग की। कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में पुरानी पेंशन की मांग शिक्षक-कर्मचारियों की देशव्यापी मुख्य मांग रहेगी। कहा कि सरकारी विभागों में लाखों पद खाली हैं लेकिन सरकार की मंशा भर्तियों को लेकर ठीक नहीं है। अटेवा सरकार से मांग करती है कि निजीकरण को समाप्त किया जाए।
पीडब्लूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष भारत सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन की इस लड़ाई के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्मचारी नेता गिरीश चतुर्वेदी व संचालन धनश्याम यादव व रामजी वर्मा ने किया। इस अवसर पर राममूरत यादव, सुभाषचंद यादव, डॉ. विनय कुमार सिंह, डॉ. एके मिश्रा, डॉ. दुर्गा प्रसाद अस्थाना, उदयराज यादव, डॉ. इफ्तेखार अहमद, त्रिभुवननाथ मिश्रा, हीरालाल यादव, झिनकू यादव, नवल किशोर, अभिमन्यु यादव आदि मौजूद रहे।