फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Strong room, counting table should be arranged

स्ट्रांग रूम, मतगणना टेबल की व्यवस्था हो चाक-चौबंद

Fri, 02 Apr 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Strong room, counting table should be arranged
आजमगढ़। जैसे-जैसे पंचायत चुनाव नजदीक आ रहा है प्रशासनिक गतिविधियां तेज होती जा रही है। डीएम राजेश कुमार और एसपी सुधीर कुमार सिंह ने शउक्रवार तो ब्लॉक तरवां के अति संवेदनशील बूथ सरायभादी प्राथमिक विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके साथ ही सीबी इंटर कालेज तरवां में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने उपस्थित ग्रामीणों और प्रत्याशियों से शांतिपूर्वक चुनाव में सहयोग करने की अपील की। आचार संहिता का पालन करने के लिए निर्देश दिया। कहा कि कहीं किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न होती है तो उसकी जानकारी तुरंत प्रशासन को दें। दोनों अधिकारियों ने बीबीपुर और उचहुआं गांव स्थित बूथ का निरीक्षण किया। प्रत्याशियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालय तरवां में हो रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। बीडीओ को निर्देश दिए कि एक हफ्ते के अंदर कार्य को पूर्ण कराएं। मतगणना स्थल सीबी इंटर कॉलेज तरवां के अंदर बने स्ट्रांग रूम को देखा। बैरिकेडिंग व जाली लगवाने के निर्देश दिए। वाहन पार्किंग के जगह का भी निरीक्षण किया। स्ट्रांग रूम, मतगणना टेबल के साथ ही आने जाने वाले रास्तों पर सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से लगाने के सख्त निर्देश दिए। एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शी, सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी, एसडीएम लालगंज पंकज कुमार श्रीवास्तव, बीडीओ तरवा राजीव कुमार शर्मा, थाना प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed