फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Strategy is being prepared to break the corona virus chain in Azamgarh

आजमगढ़ में कोरोना वायरस की चेन तोड़ने को तैयार की जा रही रणनीति

Mon, 20 Jul 2020 06:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Strategy is being prepared to break the corona virus chain in Azamgarh
आजमगढ़। कोरोना वायरस की चेन तोड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से रणनीति तैयार की जा रही है। ताकि वायरस को फैलने से रोका जा सके। इसके लिए आशाओं और परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अतरौलिया सीएचसी के प्रभारी डॉ. शिवाजी सिंह ने सोमवार को कंटेनमेंट जोन में कोरोना पॉजिटिव मरीज के सम्पर्कों की खोज का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके पहले चरण में यह देखा जाएगा कि वह जिस घर में रह रहा है उसका कौन सबसे करीबी है। दूसरे चरण में यह देखा जाएगा कि उसके अगल-बगल में किसके यहां आना जाना है। तीसरे में जनरल स्टोर, चाय की दुकान, नाई की दुकान आदि जगहों पर उसके संपर्क देखे जाते हैं। इन तीनों बातों को ध्यान में रखकर ट्रेसिंग की जाएगी। इनकी खोज के लिए घर-घर जाकर जांच की जाएगी। ब्लाक सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक (बीसीपीएम) सुरेश पांडे ने बताया कि कोरोना संक्रमित लोगों की ट्रेसिंग होगी। इसके लिए आशा के साथ परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को जानकारी जुटाने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके लिए 25-25 लोगों का बैच बनाया गया है। इसमें कुल 125 आशा और 125 शिक्षकों का प्रशिक्षण हुआ है। सम्पर्क में आए व्यक्ति को सर्दी, जुकाम, बुखार या सांस लेने में तकलीफ है तो उसकी सैम्पलिंग कराई जाएगी। रिपोर्ट आने तक सभी होम क्वारंटीन रखे जाएंगे। रिपोर्ट निगेटिव आती है तो कोई बात नहीं पर पॉजिटिव आने पर आइसोलेशन में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed